विविध भारत

शीत मानसून का बढ़ा असर, कई इलाकों में अगले तीन दिन होगी बारिश, सर्द हवाएं बढ़ाएंगी मुश्किल

शीत मानसून का बढ़ा असर, कई इलाकों में अगले तीन होगी बारिश, सर्द हवाएं बढ़ाएंगी मुश्किल
2 min read
• •
Updated: 24 Oct 2018, 11:48 AM IST
fog
शीत मानसून का बढ़ा असर, कई इलाकों में अगले तीन होगी बारिश, सर्द हवाएं बढ़ाएंगी मुश्किल

नई दिल्ली। मौसम लगातार अपने मिजाज बदल रहा है। कभी बारिश तो कभी सर्द हवाएं तो कहीं बर्फबारी ने कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। मौसम विभाग की माने तो उत्तरपूर्वी मानसून के दस्तक देने के साथ मौसम में जबरदस्त बदलाव देखने को मिला है। शीत मानसून का असर अब देश में दिखने लगा है। इससे सबसे ज्यादा प्रभावित दक्षिण प्रायद्विपीय भारत होगा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले तीन दिनों में कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है।

छाएगा कोहरा, बढ़ेगी ठंड
भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक शीत मानसून का असर तेजी से देखने को मिल रहा है। सबसे ज्यादा प्रभाव पूर्वोत्तर भारत के कुछ इलाकों में पड़ा है, जहां कोहरा भी दिखाई देने लगा है। विभाग की माने तो आने वाले तीन दिन में पूर्वोत्तर के कुछ इलाकों में जमकर बारिश हो सकती है। वहीं गरज के साथ छींटे भी पड़ सकते हैं। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में धुंध की हल्की चादर चढ़ी रहेगी। इससे यहां अगले दो दिनों में तेजी से ठंड भी बढ़ेगी।

फिर आ सकता है चक्रवाती तूफान
केरल, ओडिशा और आंध्रप्रदेश में तूफान तितली के कहर से अभी लोग उबरे भी नहीं है कि अभी भी तूफान का खतरा बरकरार है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो बीते तीन दिनों से म्यामांर के दक्षिण और उसके आसपास के इलाकों में लो प्रेशर बना है। हालांकि इसका यहां इतना प्रभाव नहीं पड़ेगा लेकिन इससे श्रीलंका और उसके आसपास के इलाकों में चक्रवात आ सकता है। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह प्रभावित हो सकते हैं।

तूफानी हवाओं से बढ़ सकती है मुश्किल
आपको बता दें कि पिछले दिनों शीत मानसून की आमद के साथ ही पूर्वोत्तर अफगानिस्तान और सेंट्रल पाकिस्तान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह ने हालात गंभीर बना दिए हैं। इस कॉम्बिनेशन का असर दक्षिण भारत के कई इलाकों में देखने को मिल सकता है। इन इलाकों में तेज हवाएं और धूल भरी आंधी भी चल सकती है।

Updated on:
24 Oct 2018, 11:48 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Liquor Ban: अब कुंवरपुर में भी होगी शराबबंदी! महिलाओं ने संभाला मोर्चा, कहा- दारू पीने-पिलाने और बनाने वालों पर लगेगा भारी जुर्माना

MCB Medical shops: बिना फार्मासिस्ट बेच रहे थे दवाइयां, अधिकारियों ने मारा छापा, 3 मेडिकल दुकानें कराईं बंद

Ambikapur News: सडक़ हादसे में बाइक सवार शिक्षक की मौत, मीटिंग में शामिल होने जा रहे थे बलरामपुर

Ambikapur News: चोरी के आरोप से परेशान 12वीं की छात्रा चढ़ गई थी स्कूल की छत पर, लौटी तो प्रबंधन बोला- सहमति पत्र दो, तब रखेंगे

Ambikapur News: मोबाइल खरीदने मां से मांगे पैसे, नहीं मिला तो बोला- मैं मर जाऊंगा, फिर दुर्ग-अंबिकापुर ट्रेन के सामने कूदा, हुई मौत