6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, चक्रवात-बारिश और तूफान करेगा परेशान

मौसम विभाग की मानें तो मंगलवार को भारत के प्रायद्वीपीय क्षेत्र केरल, तमिलनाडु और पुड्डुचेरी में आंधी-तूफान के साथ ही बादल गरज सकते हैं। जबकि कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है।

2 min read
Google source verification
फाइल फोटो

Cyclone Titli

नई दिल्ली। त्योहारों के इस मौसम में मौसम ही बिगड़ता दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग की मानें तो मंगलवार को भारत के प्रायद्वीपीय क्षेत्र केरल, तमिलनाडु और पुड्डुचेरी में आंधी-तूफान के साथ ही बादल गरज सकते हैं। जबकि कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग द्वारा चेतावनी जारी की है कि राहत और बचाव के लिए संबंधित एजेंसियां अलर्ट पर रहें।

मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र में न जाने के लिए कहा है। शीत मानसून के चलते इस इलाके में सोमवार को कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई। जबकि उत्तरी अंडमान समुद्र की तरफ से 60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से काफी तेज हवाएं भी चलीं। इसके कारण बंगाल की खाड़ी से सटे क्षेत्रों के आसपास का मौसम खराब हो गया।

मौसम विभाग की मानें तो मर्तबान की खाड़ी में कम दबाव की वजह से दक्षिणी म्यांमार और नजदीकी इलाकों में चक्रवात बन गए। यह चक्रवात दक्षिण पश्चिम हिस्से की ओर आगे बढ़ रहा है। नतीजा भारत के दक्षिणी प्रायद्वीपीय हिस्सों केरल, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और श्रीलंका के मौसम पर असर पड़ा। विभाग का कहना है कि इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ ही कुछ स्थानों पर गरज-चमक हुई और कई जगह भारी बारिश हुई।

वहीं, दूसरी तरफ उत्तर-पूर्वी अफगानिस्तान के हिस्से में पश्चिमी विक्षोभ बन गया, जिससे चक्रवात का निर्माण हो गया। इस चक्रवात के कारण पश्चिमी भारत के राजस्थान और पड़ोसी पाकिस्तान के कुछ हिस्सों में तेज आंधी देखी गई।

अगर बात करें मौसम विभाग के पूर्वानुमानों की तो असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर और त्रिपुरा में आने वाले तीन दिनों तक हल्का कोहरा छाया रह सकता है। हालांकि अगले 23 दिनों के तापमान में कोई बहुत बड़ा बदलाव नहीं होने जा रहा है। पूर्वोत्तर भारत के दक्षिणी हिस्से, तमिलनाडु और केरल के अलावा देश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम खुश्क रहेगा। पूर्वोत्तर के साथ दक्षिण प्रायद्वीपीय क्षेत्र के कुछ हिस्सों में बारिश जैसे हालात बन रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग