विविध भारत

मुंबई: महिला ने ट्रेन के अंदर जुड़वा बच्चों को दिया जन्म

मुंबई में एक महिला ने मुंबई-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस ट्रेन में दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया।

2 min read
mumbai
मुंबई :महिला ने ट्रेन के अंदर जुड़वां बच्चों को दिया जन्म

नई दिल्ली। मुंबई-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस में रविवार को एक महिला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। यह घटना रविवार सुबह 7.52 के आसपास की है। बच्चों को जन्म देने के बाद महिला को ट्रेन से उतारकर रूकमणिबाई अस्पताल भेज दिया गया। महिला और जुड़वा बच्चों की हातल अब ठीक है।

महिला को अचानक पेट में दर्द शुरू हुआ

बता दें बच्चों को जन्म देने वाली महिला का नाम सलमा तब्बसुम शेख है। 30 साल की सलमा को कल्याण स्टेशन के पास अचानक पेट में दर्द हुआ। महिला को कहराता देख घरवालों के हाथ-पाव फूलने लगे। ट्रेन में ही अफरा-तफरी जैसा माहौल हो गया। फिर गर्वभती महिला के बारे में तुरंत मध्य रेलवे प्रवक्ता को सूचित किया गया।

तालियों की गड़गड़ाहट के बीच जुड़वा बच्चों का जन्म

मध्य रेलवे प्रवक्ता सुनील उदासी ने बताया कि स्टेशन पर रेलवे पुलिस को तत्काल घटना की जानकारी दी गई। लेकिन महिला को लगातार दर्द हो रहा था। दर्द में कहराता देख ट्रेन में मौजूद महिलाओं की मदद से महिला की वहीं डिलीवरी करानी पड़ी और कुछ ही देर में तालियों की गड़गड़ाहट के बीच महिला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दे दिया।

आधे घंटे रोकना पड़ा ट्रेन

इस दौरान ट्रेन को कल्याण स्टेशन पर आधे घंटे के लिए रोकना पड़ा। बता दें कि मामले को देखते हुए वहां कल्याण स्टेशन प्रबंधक, मध्य रेलवे की मेडिकल टीम और रेलवे पुलिस मौके पर पहुंच गई। सुनील उदासी ने कहा बताया कि बच्चों को जन्म देने के बाद महिला को ट्रेन से उतारकर रूकमणिबाई अस्पताल भेज दिया गया। दोनों की हतल अब ठीक है। बता दें कि महिला का पूरा परिवार मुंबई के घाटकोपर में गौसिया मस्जिद के पास एक कॉलोनी में रहता है। परिवार विशाखापत्तनम से मुंबई आ रहा है।

Published on:
15 Jul 2018 01:45 pm
Also Read
View All
Fertilizer scam in Koria: सोसायटी मैनेजर की एक और करतूत, 115 किसानों को कागजों में बांट दिया खाद, जबकि गोदाम था सील

MCB Hospital News: रेफर करने के 6 घंटे बाद आई एंबुलेंस, महिला की मौत, CMHO और सुप्रीटेंडेंट बोले- हमें तो पता ही नहीं है

Pre BEd Entrance Exam Rules: प्री-बीएड और बीएससी नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम 11 को, व्यापमं के हैं सख्त नियम, चप्पल में देनी होगी परीक्षा, ये चीजें बैन

Teacher Commits Suicide: अंबिकापुर में शिक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पत्नी के साथ मॉर्निंग वॉक से लौटा था घर

Political War: वित्त मंत्री बोले- जय-वीरू के झगड़े में नहीं बना मेडिकल कॉलेज अस्पताल भवन, हमनें 100 करोड़ दिए, टीएस सिंहदेव ने दिया ये जवाब