दिल्ली ही नहीं भारत के अन्य शहरों की स्थिति भी चिंताजनक
बता दें कि रिपोर्ट के अनुसार, 2016 में चीन के बीजिंग शहर में प्रदूषण के कारण करीब 18 हजार से ज्यादा लोगों को जान गंवानी पड़ी, तो शंघाई में करीब 17,600 लोगों को। इसके बाद तीसरे स्थान पर नई दिल्ली है। इसकी वजह से दिल्ली में करीब 15 हजार लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। अन्य भारतीय शहरों में मुंबई, कोलकाताद्ध चेन्नई और बेंगलूरु हैं। 2016 में मुंबई में वायु प्रदूषण की वजह से करीब 10,500 मौतें हुई थी, वहीं कोलकाता में 7,300 तथा बेंगलूरु व चेन्नई में 4,800-4,800 जानें गई थीं।