विविध भारत

करोड़पति के बच्चों से भी कहीं बेहतर स्कूलों में पढ़ते हैं नक्सलियों के बच्चे

आम लोगों से नक्सली विचारधारा के नाम पर फंडिंग इकट्ठा कर शीर्ष नक्सली नेता खुद अपने बच्चों को महंगी और शीर्ष कालेज की शिक्षा दिलाते हैं।
2 min read
• •
Updated: 8 May 2018, 9:54 AM IST
Naxals spend lakhs annually on their kids educations says report

नई दिल्ली। आम लोगों से नक्सली विचारधारा के नाम पर फंडिंग इकट्ठा कर शीर्ष नक्सली नेता खुद अपने बच्चों को महंगी और शीर्ष कालेज की शिक्षा दिलाते हैं। इस बात का खुलासा नक्सलियों की फंडिंग पर नजर रख रहे जांच एजेंसियों के रिपोर्ट से हुआ है। हाल ही में नक्सलियों के बिहार झारखंड के स्पेशल एरिया कमेटी के (बीजेएसएसी) के सदस्य ने अपनी भतीजी को एक निजी मेडिकल कॉलेज में दाखिला दिलाया। बता दें कि इसमें 22 लाख का खर्च आया।

सालाना लाखों रुपए अपने बच्चों की शिक्षा पर खर्च करते हैं नक्सली
रिपोर्ट में ये भी कहा गया नक्स्ली नेता अपने बच्चों की शिक्षा पर हर साल करीब लाखों रुपए का खर्च करते हैं। इन रकमों का सारा स्रोत जंगल में चल रहे खनन जैसी गतिविधियां हैं। इन कामों को नक्सली विचारधारा के नाम पर गिरोह में शामिल हुए गांवों के आम लड़के हैं। मीडिया रिपोर्ट गृहमंत्रालय के सूत्रों के हवाले से कहा गया कि ये नक्सली जंगल में सरकारी योजनाओं के निजि ठेकादारों से वसूली करते हैं। इसके अलावा जंगल में अवैध खनन करा कर और छोटे व्यापारी, मझोले उद्योगपति और ट्रांसपोर्टरों से भी ये नक्सली फंड इकट्ठा करते हैं।

नक्सली फंडिंग के विरोध में मुहिम
गृहमंत्रालय के अनुसार नक्सली फंडिंग के विरोध में एक मुहिम चलाई जा रही है, जिसके चलते अबतक 3 नक्सली नेता के मुसाफिर सहनी के खिलाफ पीएमएलए के तहत चार मामले दर्ज किए जा चुके हैं। ईडी ने इन तीनों की 1.5 करोड़ की संपत्ति जब्त की है। इसके साथ ही नक्सली नेताओं के शहरी ठिकानों से अबतक 2.45 करोड़ रुपए नगद जब्त किए गए हैं।

Published on:
Also Read
View All
Surajpur News: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद पति की संदिग्ध हालत में मृत्यु, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बोलीं- … तो नहीं बख्शे जाएंगे दोषी

Ambikapur News: जेल अधीक्षक के बंगले के पीछे तालाब में मिला कृषि विभाग के लिपिक का शव, पहुंचे एएसपी

Surajpur Incident: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद जमकर मचा था बवाल, सदमे में पति ने 25 दिन बाद की आत्महत्या, 2 मासूम बच्चे अनाथ

Baby Elephant Died: अब गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व में मिला बेबी एलीफैंट का शव, वन विभाग को नहीं लगी भनक

Big Incident in Surguja: 2 साल के मासूम ने चबा लिया पॉप-पॉप पटाखा, मुंह में फटा और हो गई मौत, गोद में शव लेकर बिलखता रहा पिता