जानकारी के मुताबिक, सोमवार रात करीब 11 बजे हरियाणा की तरफ से तेज आंधी तूफान दिल्ली की तरफ बढ़ा। दिल्ली के सफदरजंग वेधशाला के एक अधिकारी ने कहा कि 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान रात करीब 11 बजकर 15 मिनट पर दिल्ली पहुंचा। अधिकारियों का कहना है कि अभी राजधानी में तूफान का खतरा टला नहीं है। मौसम विभाग ने करीब-करीब शुक्रवार (11 मई) तक आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है। उत्तर भारत के कई इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है। आंधी तूफान का सबसे ज्यादा असर जिस पर पड़ने वाला है वो है ट्रांसपोर्ट। दिल्ली मेट्रो पर भी आंधी तूफाऩ का असर पड़ सकता है। दिल्ली मेट्रो की ओर से भी एहतियात बरतने की बात कही गई है।