विविध भारत

New Year 2021: सौरमंडल में इस वर्ष दिखाई देंगे कई अद्भुत नजारे, हो जाएं तैयार

New Year 2021 में Solar System में दिखेंगे कई अद्भुत नजारे ब्लड मून से लेकर होगी उल्कापिंडों की मनमोहक बारिश हर घंटे दिखेंगे 15 टूटते तारे

3 min read
Jan 01, 2021
इस वर्ष सौर मंडल में दिखेंगे अद्भुत नजारे

नई दिल्ली। नया वर्ष आपके लिए ना सिर्फ बेहतर फलों को लेकर आया है बल्कि सौर मंडल ( Solar System ) में भी इस वर्ष कई अद्भुत नजारे दिखने वाले हैं। नए वर्ष में आपको ना सिर्फ 'ब्लड मून' दिखेगा बल्कि उल्कापिंडों की बारिश का अद्भुत नजारा भी देखा जा सकेगा।

आपको बता दें सौर मंडल के कई अद्भुत नजारों को देखने को लिए खास तरह की दूरबीन का इस्तेमाल करना होगा। इससे आप इन नजारों का आनंद ले सकेंगे। आईए जानते हैं इस वर्ष सौरमंडल में किन नजारों पर रहेगी नजर।

11 फरवरी से होगी शुरुआत
सौर मंडल के अद्भुत नजारों को देखने के लिए नए वर्ष की शुरुआत दूसरे महीने यानी 11 फरवरी से होगी। इस दिन शुक्र और बृहस्पति ग्रह धरती से काफी करीब दिखाई देंगे। टेलीस्कोप (Telescope) की मदद से आप इसे आसानी से देख सकेंगे। खास बात यह है कि इन दोनों ग्रहों के साथ ही शनि ग्रह भी थोड़ी दूरी पर दिखेगा।
इस खूबसूरत नजारे को देखने के लिए सूरज उगने से 20 या 30 मिनट पहले का समय सबसे बेहतर होगा।

मार्च भी रहेगा खास
सौर मंडल में अद्भुत गतिविधियों के देखने के लिए मार्च का महीना भी खास रहेगा, क्योंकि इस महीने में दो बार खास संयोग बनेगा। 9 और 10 मार्च को चार ग्रह बुध, बृहस्पति, चंद्रमा और शनि एक साथ दिखाई देंगे।
भूमध्य रेखा के नीचे के देशों को ये नजारा सबसे शानदार दिखने वाला है।

मई में 'ब्लड मून'
मई के महीने में ब्लड मून का नजारा भी देखा जा सकेगा। ये नजारा दक्षिण-पूर्व एशिया, उत्तरी अमरीका, पश्चिमी दक्षिण अमरीका और ऑस्ट्रेलिया के लोगों को 26 मई को पूर्ण चंद्र ग्रहण यानि ब्लड मून के रूप में दिखाई देगा। हालांकि भारत में ये नहीं दिखेगा।

इस दिन चांद पूरी तरह से लाल रंग का दिखाई देगा। चंद्र ग्रहण का समय रात 3 बजकर 11 मिनट से लेकर 3 बजकर 25 मिनट तक रहेगा।

जून में दिखेगा 'रिंग ऑफ फायर'
पूर्ण सूर्य ग्रहण यानि रिंग ऑफ फायर जून के महीने में देखने को मिलेगा। ये कनाडा के उत्तरी इलाके ग्रीनलैंड और रूस के लोग ही देख पाएंगे।
भारत समेत एशिया, यूरोप और उत्तरी अमरीका के लोग सिर्फ आंशिक सूर्य ग्रहण ही देख पाएंगे।

खास है 12 जुलाई
वर्ष 2021 में 12 जुलाई की शाम को सूर्यास्त होने के बाद आसमान में शुक्र और मंगल एक साथ दिखाई देंगे। इस खूबसूरत नजारे को खुली आंखों से भी देखा जा सकता है।

अगस्त में दिखेगी उल्कापिंडों की बारिश
साल 2021 में उल्कापिंडों की बारिश का मौका कुछ खास रहने वाला है। 12 और 13 अगस्त को पर्सीड उल्कापिंडों की बारिश होगी। आसमान साफ रहता है तो ये नजारा बेहद मनमोहक दिखने वाला है।

खास बात यह है कि ये नजारा धरती के उत्तरी गोलार्द्ध पर रहने वालों को ज्यादा अच्छे से दिखने वाला है। ये नजारा शाम को सूरज ढलने के तुरंत बाद दिखेगा। इसे देखने के लिए आपको इन्हें बड़े टेलीस्कोप की जरूरत पड़ सकती है।

हर घंटे दिखेंगे 15 टूटते तारे
अक्टूबर के महीने में भी कई अद्भुत नजारे आपको देखने को मिलेंगे। 8 अक्टूबर 2021 को हर घंटे 10 से 15 टूटते हुए तारे दिखने की संभावना है। इन उल्कापिंडों की बारिश कॉमेट से छूटते हुए अंतरिक्षीय पत्थरों के गिरने से होगी।

संतरी या लाल रंग का दिखेगा मून
अमरीका, ऑस्ट्रेलिया और यूरोप-एशिया के कुछ हिस्सों में 19 नवंबर को आंशिक चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। थोड़े समय के लिए ही ये ग्रहण पूर्ण होगा। इस दौरान चांद संतरे या लाल रंग का दिखाई देगा।

ये साल का अंतिम ग्रहण होगा और भारत में रात 12:48 के बाद ये नजारा दिखाई देगा। वहीं चार दिसंबर को साल 2021 का आखिरी सूर्य ग्रहण होगा।

Published on:
01 Jan 2021 09:44 am
Also Read
View All