विविध भारत

श्रीनगर: एनआईए ने हिजबुल चीफ सैयद सलाउद्दीन के बेटे शकील को किया गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर में राष्‍ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम ने गुरुवार सुबह हिजबुल मुजाहिदीन का चीफ सैयद सलाउद्दीन के बेटे को गिरफ्तार किया है।

2 min read
श्रीनगर: एनआईए ने हिज्बुल चीफ सैयद सलाउद्दीन के बेटे शकील को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में राष्‍ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम ने गुरुवार सुबह हिजबुल मुजाहिदीन का चीफ सैयद सलाउद्दीन के बेटे को गिरफ्तार किया है। सैयद सलाउद्दीन का कश्मीर में बड़ा खौफ है। इस संगठन पर राज्य में युवाओं को गुमराह करने का आरोप है। आपको बता दें कि इससे पहले जम्मू एवं कश्मीर के बांदीपोरा जिले में गुरुवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि आतंकवादियों ने भारतीय सेना व राज्य पुलिस की गश्त दल पर गुरुवार सुबह हाजीन पारे मोहल्ला में गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने भी गोलीबारी की और दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गया।

बात का खुलासा नहीं किया गया

हिजबुल मुजाहिदीन अब तक घाटी में कई बड़ी घटनाओं को अंजाम दे चुका है। हालांकि सैयद सलाउद्दीन के खिलाफ पहले भी कई अभियान चल चुके हैं, लेकिन सुरक्षा बलों को अभी तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी थी। लेकिन गुरुवार सुबह एनआईए ने बड़ा अभियान चलाकर सलाउद्दीन के बेटे सैयद शकील अहमद को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि खुद सलाउद्दीन टीम के हत्थे नहीं चढ़ सका। हालांकि शकील की गिरफ्तारी के पीछे कारण क्या है, अभी इस बात का खुलासा नहीं किया गया है।

पिछले साल मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार किया था

आपको बता दें कि इससे पहले भी एनआईए सलाउद्दीन के एक बेटे को गिरफ्तार कर चुकी है। एनआईए ने सलाउद्दीन के बेटे सैयद शाहिद को पिछले साल मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार किया था था। जिसके बाद से वह दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है।

ये भी पढ़ें

बुरहान गैंग के बाद सेना को मिला नया शिकार, अब 14 आतंकियों की ग्रुप फोटो वायरल
Updated on:
30 Aug 2018 09:18 am
Published on:
30 Aug 2018 09:11 am
Also Read
View All
Road accident: Video: सडक़ हादसे में 3 युवकों की मौत, 3 बिजली खंभे से जा टकराए तो 3 को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, 3 घायल

High Court order: लॉटरी सिस्टम से बनीं नगरपालिका अध्यक्ष, हारी उम्मीदवार ने हाईकोर्ट में दी चुनौती, न्यायाधीश ने सुनाया ये फैसला

Action on private schools: अंबिकापुर के इन 2 प्राइवेट स्कूलों पर चला प्रशासन का डंडा, तय दुकानों से महंगी किताबें खरीदने का बनाया था दबाव

SECL viral video: एसईसीएल में अवैध वसूली का वीडियो वायरल, ओवरटाइम ड्यूटी दिलाने 10-12 हजार और संडे को 2000 रुपए एक्सट्रा उगाही

Commits suicide: 3 बच्चों की मौत से दुखी पिता ने की आत्महत्या, कहता था- मेरे बच्चे ही नहीं बचे तो मैं जिंदा रहकर क्या करूंगा