विविध भारत

गुजरात में कांग्रेस को बड़ा झटकाः एक और विधायक ने दिया इस्तीफा, अब तक 8 ने छोड़ा साथ

Gujarat में Congress एक और बड़ा झटका Morbi विधानसभा सीट से MLA Brijesh merja ने भी दिया इस्तीफा Rajya Sabha Election से पहले अब तक 8 विधायकों ने छोड़ा कांग्रेस का साथ
2 min read
• •
Updated: 5 Jun 2020, 3:00 PM IST
Gujarat Congress MLA Resigns
गुजरात में एक और कांग्रेस विधायक ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली। कोरोना संकट ( coronavirus ) के बीच गुजरात ( Gujarat Congress ) में कांग्रेस के लिए मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। पार्टी में असंतोष कम होने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को मोरबी विधानसभा सीट ( Morbi Assembly Seat )से एक और कांग्रेसी विधायक ( Congress MLA ) बृजेश मेरजा ( Brijesh Merja ) ने इस्तीफा दे दिया है। राज्यसभा चुनाव ( Rajya Sabha Election ) से पहले कांग्रेस के लिए ये बड़ी मुश्किल खड़ी कर सकता है।

गुजरात कांग्रेस के 7 विधायकों के इस्तीफे के बाद एक और कांग्रेस विधायक का कांग्रेस के लिए चुनाव से पहले बड़े खतरे की घंटी है। बताया जाता है कि करजन विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक अक्षय पटेल और जीतू भाई चौधरी के बाद अब ब्रिजेश मेरजा ने भी अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी को दे दिया है। यानी ये कांग्रेस को लगातार तीसरा झटका है।

उधर विधानसभा अध्यक्ष राजेन्द्र त्रिवेदी ने मेरजा का इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया है। आपको बात दें कि पिछले तीन दिन में इस्तीफा देने वाले मेरजा कांग्रेस के तीसरे विधायक हैं। मेरजा से पहले अक्षय पटे और जीतू भाई चौधरी ने गुरुवार को इस्तीफा दिया, जबकि इन दोनों विधायकों से पहले ही मार्च में पांच अन्य विधायक भी कांग्रेस का साथ छोड़ चुके हैं। अब तक कुल 8 विधायकों ने कांग्रेस के बाय-बाय कर दिया है।

कांग्रेस में लगातार बढ़ रही फूट सत्ताधारी दल भाजपा के लिए बड़ा अवसर बन सकती है। प्रदेश कांग्रेस में बढ़ रहे असंतोष का सीधा फायदा भाजपा उठा सकती है।

राज्यसभा का गणित
राज्यसभा के गणित को समझें तो गुजरात की कुल 183 विधानसभा सीटों में से भाजपा के पास 103 विधायक हैं जबकि एनसीपी से एक और बीटीपी के 2 विधायकों का भी उसे समर्थन है। कुल मिलाकर 106 विधायक भाजपा के पास हैं।

वहीं कांग्रेस की बात करें तो उनके पास पिछले कुछ समय तक 73 विधायक थे इनके अलावा निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवानी का भी समर्थन हासिल था। लेकिन अब हुए 8 विधायकों के इस्तीफे के बाद कांग्रेस के पास मौजूद विधायकों की संख्या 65 रह गई है। जिग्नेश मेवानी को मिला लें तो कांग्रेस के पास 66 का साथ है।

राज्यसभा के लिए उम्मीदवार
राज्यसभी चुनाव के लिए बीजपी ने जहां तीन उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है वहीं कांग्रेस ने अपने दो उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया।

भाजपा उम्मीदवारः अभय भारद्वाज, रामलीला बाड़ा और नरहरि अमीन
कांग्रेस उम्मीदवारः शक्तिसिंह गोहिल और भरतसिंह सोलंकी

आपको बता दें कि चुनाव आयोग ने 19 जून को देशभर की 24 राज्यसभा सीटों के लिए मतदान की घोषणा की है।

Published on: