विविध भारत

सीबीआई के जिस मुख्यालय का चिदंबरम ने किया था उद्घाटन, उसी में आरोपी बन कर बितानी पड़ी रात

P Chidambaram को CBI ने बुधवार रात को हिरासत में ले लिया गुरुवार को सीबीआई चिदंबरम को कोर्ट में पेश किया करेगी सीबीआई के दफ्तर का उद्घाटन गृह मंत्री रहते पी चिदंबरम ने ही किया था
2 min read
Aug 22, 2019
b2.png

नई दिल्ली। आईएनएक्स मीडिया केस में आरोपी कांग्रेस नेता और पूर्व गृहमंत्री पी चिदंबरम ( P Chidambaram ) को सीबीआई ने बुधवार रात को हिरासत में ले लिया।

सीबीआई की टीम उनको लेकर मुख्यालय पहुंची। आज यानी गुरुवार को सीबीआई चिदंबरम को कोर्ट में पेश करेगी।

इस बीच सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जो सीबीआई के जिस दफ्तर का उद्घाटन गृह मंत्री रहते पी चिदंबरम ने किया था, उसी दफ्तर में आज वह बतौर आरोपी बंद हैं।

हालात यह है कि जो एजेंसी कभी गृह मंत्री रहते पी चिदंबरम ( P Chidambaram ) के इशारे पर काम करती थी, उसी ने उनको गिरफ्तार भी किया।

दरअसल, यूपी-2 के कार्यकाल में 30 जून 2011 को सीबीआई के नए दफ्तर का उद्घाटन किया गया था।

उस कार्यक्रम में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और तत्कालीन गृह मंत्री पी चिदंबरम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे।

अब जबकि इसको 8 साल से भी अधिक का समय हो गया है, तो सीबीआई के उसी दफ्तर में चिदंबरम ( P Chidambaram ) को बतौर आरोपी लाया गया।

चिदंबरम को उसी दफ्तर के लॉकअप में पूरी रात बितानी पड़ी। यही नहीं सोशल मीडिया पर एक इससे संबंधित एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।

यह वीडियो सीबीआई दफ्तर के उद्घाटन है, जिसमें पी चिदंबरम ( P Chidambaram ) , पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कपिल सिब्बल, वीरप्पा मोईली दिखाई पड़ रहे हैं।

Updated on:
22 Aug 2019 02:35 pm
Published on:
22 Aug 2019 09:17 am
Also Read
View All
Surajpur Police: शहर की सडक़ों पर तेज आवाज वाले साइलेंसर लगाकर 5 युवक चला रहे थे बुलेट, पुलिस ने निकाली हेकड़ी

Ambikapur News: मलेरिया प्रभावित क्षेत्र मतरिंगा पहुंचे सरगुजा कलेक्टर, देखी व्यवस्था, यहां मिल चुके हैं 39 मरीज

Railway News: अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस के बिश्रामपुर स्टेशन में ठहराव की मांग, चरणबद्ध आंदोलन शुरु

Surajpur Fertilizer Scam Case: खाद घोटाले में मार्कफेड विश्रामपुर के गोदाम प्रभारी निलंबित, को-ऑपरेटिव बैंक के पूर्व मैनेजरों को भी नोटिस

Balrampur News: डीएव्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में 2 छात्रों की खेल शिक्षक ने की स्टंप से पिटाई! पीठ पर पड़े निशान, धमकी भी दी