विविध भारत

पाकिस्तान का धोखा: 2018 में 1000 से ज्यादा बार किया संघर्ष विराम उल्लंघन

पाकिस्तान ने इस साल यानी चालू जून तक अकारण 1,000 से ज्यादा बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है।

2 min read
news
फेसबुक के सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी: 14 मिलियन यूजर्स का प्राइवेट डेटा हुआ लीक!

नई दिल्ली। पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। इसका सबसे बड़ा सबूत यह है कि पाकिस्तान ने 2018 में 1,000 से ज्यादा बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। विदेश मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार भारत व पाकिस्तान के बीच 2003 में हुए संघर्ष विराम समझौते का पाकिस्तान ने इस साल 1,000 से अधिक बार उल्लंघन किया है। एक प्रेस कॉंफ्रेंस को संबोधित कर रहे विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि हमने पाक सेना की ओर से तोड़ी गई सीजफायर की घटनाओं को गंभीरता से लिया है।

रमजान में भी नहीं रोका संघर्ष विराम

रवीश ने बताया कि पाकिस्तान ने इस साल यानी चालू जून तक अकारण 1,000 से ज्यादा बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। पाकिस्तान द्वारा संघर्षविराम का उल्लंघन भारतीय क्षेत्र में आतंकवादियों के घुसपैठ के लिए करने लिए किया गया। हम उम्मीद करते हैं कि पाकिस्तान को यह अहसास होगा कि वह क्या कर रहा है और वह दोनों देशों के बीच 2003 के संघर्ष विराम समझौते का पालन करे। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने कहा कि हमने रमजान के पाक महीने में जम्मू एवं कश्मीर में संघर्ष विराम और सीमा पर युद्धबंदी की घोषणा की थी, लेकिन पाकिस्तान ने इसका भी लिहाज नहीं किया और संघर्ष विराम का उल्लंघन जारी रखा।

फायरिंग में 36 भारतीयों की मौत

बता दें कि केन्द्रीय रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि रमजान के दौरान सुरक्षा बल कश्मीर व सीमा पर संघर्ष विराम का सम्मान करेंगे। लेकिन उन्होंने पाकिस्तान की ओर से किसी भी 'अकारण' हमले का जवाब देने की बात कही थी। रक्षामंत्री के अनुसार सीमा पर सेना को अकारण हमले का जवाब देने की छूट दी गई है। उन्होंने कहा कि हम संघर्ष विराम का सम्मान करते हैं, लेकिन अगर पाकिस्तान की ओर से बिना वजह ही कोई गतिविधि होती है तो भारतीय जवान उसका जवाब देने को स्वतंत्र हैं। बता दें कि इस साल सीमा पार फायरिंग में 36 भारतीय लोगों की मौत हुई है, जबकि 120 से अधिक लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

Published on:
08 Jun 2018 08:08 am
Also Read
View All
Fertilizer scam in Koria: सोसायटी मैनेजर की एक और करतूत, 115 किसानों को कागजों में बांट दिया खाद, जबकि गोदाम था सील

MCB Hospital News: रेफर करने के 6 घंटे बाद आई एंबुलेंस, महिला की मौत, CMHO और सुप्रीटेंडेंट बोले- हमें तो पता ही नहीं है

Pre BEd Entrance Exam Rules: प्री-बीएड और बीएससी नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम 11 को, व्यापमं के हैं सख्त नियम, चप्पल में देनी होगी परीक्षा, ये चीजें बैन

Teacher Commits Suicide: अंबिकापुर में शिक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पत्नी के साथ मॉर्निंग वॉक से लौटा था घर

Political War: वित्त मंत्री बोले- जय-वीरू के झगड़े में नहीं बना मेडिकल कॉलेज अस्पताल भवन, हमनें 100 करोड़ दिए, टीएस सिंहदेव ने दिया ये जवाब