16 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाक आर्मी की चेतावनी: भारतीय गोली का मुंहतोड़ जवाब देगा पाकिस्तान

पाक मेजर जनरल आसिफ गफूर की ओर से आए एक बयान में कहा है कि भारत 1,077 बार संघर्षविराम उल्लंघन कर चुका है।
2 min read
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Jun 05, 2018

Asif Ghafoor

पाक आर्मी की चेतावनी: भारतीय गोली का मुंहतोड़ जवाब देगा पाकिस्तान

इस्लामाबाद। भारत के साथ शांति वार्ता की पैरवी करने वाले पाकिस्तान का एक बार फिर असल चेहरा सामने आया है। पाकिस्तान ने कहा है कि शांति की हमारी इच्छा को भारत हमारी कमजोरी न समझे। इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के महानिदेशक मेजर जनरल आसिफ गफूर की ओर से आए एक बयान में कहा है कि भारत 1,077 बार संघर्षविराम उल्लंघन कर चुका है। बता दें कि मेजर जनरल गफूर ने भारत पर यह आरोप एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान लगाया।

पीएम मोदी के इंटरव्यू पर हमलावर हुई कांग्रेस, राहुल बोले- पहले से ही तय होते हैं सवाल-जवाब

वार्ता के प्रयास में पाकिस्तान

दरअसल, मेजर जनरल गफूर सीमा पर संघर्षविराम उल्लंघन के बढ़ते मामलों को लेकर पाक मीडिया को संबोधित कर रहे थे। मेजर गफूर ने कहा कि युद्ध तभी होता है, जब डिप्लोमसी फेल हो जाती है। हालांकि पाक मेजर जनरल ने यह भी कहा कि भारत के साथ अभी युद्ध की कोई संभावना नहीं है। ऐसे में अधिक ध्यान इसलिए भी रख्रने की जरूरत है क्योंकि दोनों ही देश परमाणु संपन्न हैं। गफूर ने कहा कि पाकिस्तान कई अहम मुद्दों को लेकर को लेकर वार्ता का प्रयास कर रहा है, लेकिन भारत की ओर से सकारात्मक जवाब नहीं मिल रहा है। मेजर जनरल गफूर ने कहा कि भारत-पाकिस्तान सेनाओं के बीच 2003 में सीजफायर अग्रीमेंट हुआ था। जिसके अनुपालन में कथित तौर पर भारतीय गोलीबारी का पाक सेना ने कोई जवाब नहीं दिया था। इसबीच भारतीय सेना की ओर से हुई गोलीबारी में कई पाक नागरिक मारे गई, जिसके चलते उनको मजबूरीवश जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी।

बिहार: बेटी से मिलने आई 65 वर्षीया महिला के साथ 40 वर्षीय अधेड़ ने किया दुष्कर्म

भारत को दी चेतावनी

पाक मेजर जनरल ने कहा कि भारत की ओर से चलने वाली पहली गोली का पाकिस्तान कोई जवाब नहीं देगा, लेकिन भारत ने अगर अपनी गलती दोहराई तो पाकिस्तान पीछे नहीं हटेगा। बता दें कि भारत ने पाकिस्तान को दो टूक कह दिया है कि जब तक वह आतंकी गतिविधियों से बाज नहीं आएगा, तब उसके साथ किसी भी तरह की वार्ता की कोई गुंजाइश नहीं है। ऐसे में पाकिस्तान विश्व समुदाय के सामने भारत के तथ्यों को तोड़ मरोड़कर पेश करना चाहता है।