`Video कन्नड अभिनेता अंबरीश के निधन पर उमड़ा जन सैलाब
नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कन्नड अभिनेता अंबरीश के निधन से देशभर में शोक की लहर है। बेंगलूरु के कांतिरवा स्टेडियम में पूर्व मंत्री का अंतिम संस्कार आयोजित किया जा रहा है, संस्कार में बड़ी संख्या में समर्थक पहुंचे है। दिग्गज नेताओं ने भी पूर्व मंत्री के निधन शोक जताया है। अंबरीश ने एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुई। दिवंगत अंबरीश के परिवार में उनकी पत्नी सुमलता और बेटा अभिषेक गौड़ा है।
विद्रोही अभिनेता के नाम से मशहूर अंबरीश ने करीब 200 फिल्मों में काम किया था। उन्हें एंग्री मैन भी कहा जाता था। अपनी कई फिल्मों में शानदार अभिनय के चलते अंबरीश लाखों दिलों में अपनी अलग पहचान बना ली थी। यही वजह थी जब उन्हें अंतिम बिदाई देने का वक्त आया तो मानो पूरा प्रदेश ही उमड़ पड़ा। स्टेडियम उनके समर्थकों से भर गया। नम आंखों के साथ दिग्गज नेताओं के बीच अंबरीश के चाहने वालों ने उन्हें अंतिम बिदाई दी।
आपको बता दें कि निधन के चार घंटे पहले उन्होंने एक बस हादसे में लोगों के निधन पर शोक जताया था। अंबरीश के निधन के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने भी उन्हें राजकीय सम्मान देने का ऐलान किया है। अंबरीश के पार्थिव शव को डॉक्टर राजकुमार स्मारक कांतिरवा स्टूडियो बेंगलूरु में रखा जाएगा, जहां उन्हें पूरा राजकीय सम्मान दिया जाएगा, साथ उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी।
एमएच अंबरीश के निधन पर राज्य सरकार ने तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। मुख्यमंत्री ने सभी लोगों से अपील की है कि वह शांति बनाएं रखें और किसी भी ऐसी गतिविधि में शामिल ना हों जिसकी वजह से लोगों को परेशानी पहुंचे।