विविध भारत

Coronavirus को लेकर PM Modi की CMs के साथ बैठक आज, कई राज्य करेंगे Lockdown में ढील की मांग

Corona Crisis के बीच आज और कल PM Narendra Modi राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत करेंगे PM Modi मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर कोरोना संक्रमण की स्थिति और रोकथाम पर चर्चा करेंगे
2 min read
• •
Updated: 17 Jun 2020, 10:33 AM IST
Coronavirus को लेकर PM Modi की CMs के साथ बैठक आज, कई राज्य करेंगे Lockdown में ढील की मांग
Coronavirus को लेकर PM Modi की CMs के साथ बैठक आज, कई राज्य करेंगे Lockdown में ढील की मांग

नई दिल्ली। देश मे कोरोना संकट ( Coronavirus Crisis ) के बीच आज और कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री मंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ( video conferencing ) के माध्यम से दोपहर 3 बजे 21 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर कोरोना संक्रमण ( Coronavirus Infection ) की मौजूदा स्थिति और उसकी रोकथाम के इंतजामों पर चर्चा करेंगे। इसके साथ ही 17 जून यानी बुधवार को PM मोदी कोविड-19 ( Covid-19 ) से सबसे अधिक प्रभावित राज्यों का भी हाल जानेंगे। आपको बता दें कि Unlock1.0 के बाद प्रधानमंत्री पहले बार मुख्यमंत्रियों से बात करने जा रही हैं। हालांकि इससे पहले कोरोना वायरस ( Coronavirus ) और लॉकडाउन ( lOCKDOWN ) को लेकर वह पांच बार मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर चुके हैं।

कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 जून यानी आज ऐसे राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत करेंगे, जहां कोरोना वायरस का प्रभाव कम और रोगियों की रिकवरी दर अच्छी देखने को मिली है। ऐसे राज्यों में पंजाब, असम, केरल, उत्तराखंड, कर्नाटक और झारखंड जैसे कई राज्य शामिल हैं। जबकि कल यानी 17 जून को महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात, राजस्थान और तमिलनाडु आदि राज्यों के सीएम से मुखातिब होंगे। आपको बता दें कि ये राज्य सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित रहे हैं।

प्रधानमंत्री के साथ बैठक के दौरान कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा लॉकडाउन में ढील दिए जाने की मांग करेंगे। मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि कर्नाटक में लॉकडाउन बढ़ाने की कोई योजना नहीं है। येदियुरप्पा ने साप्ताहिक लॉकडाउन को लागू करने से भी इनकार किया है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में कोरोना संक्रमित अधिकांश वो लोग पाए गए हैं, जो दूसरे राज्यों से यहां पर आए हैं।

Updated on:
17 Jun 2020, 10:33 AM IST
Published on: