विविध भारत

पीएम मोदी को राखी बांधने पहुंची बहन ने मांगी दुआ, पहले की दो दुआएं हो चुकीं कुबूल

Raksha Bandhan पर PM Modi को राखी बांधने पहुंची बहन Kamar Jahan ने भाई के लिए मांगी दुआ पहले सीएम और पीएम बनने की मांगी थी दुआ, हो चुकी कुबूल
2 min read
Kamar Jahan

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) को पिछले 24 साल से राखी बांधते ( Raksha Bandhan ) आ रही उनकी बहन कमर मोहसिन शेख एक बार फिर अपने भाई को राखी बांधने पहुंची हैं। कमर मोहसिन शेख का मानना है कि उनके भाई नरेंद्र मोदी ने देश के साथ-साथ दुनिया में शांति और विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

यही नहीं पीएम मोदी की बहन का मानना है कि उनके भाई को नोबल प्राइज से नवाजा जाना चाहिए।

प्रधानमंत्री मोदी जब राष्‍ट्रीय स्‍वयं सेवक संघ के प्रचारक और उसके बाद भाजपा कार्यकर्ता के रूप में गुजरात में काम करते थे तब कमर जहां ने उन्‍हें राखी बांधना शुरू की थी।

पीएम मोदी को राखी बांधते वक्त भी उनकी बहन ने नरेंद्र मोदी के गुजरात का मुख्यमंत्री बनने की दुआ मांगी थी।

भगवान ने उनकी ये दुआ कुबूल की और नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे।

हालांकि उस दौरान मोदी ने हंसते हुए कहा था कि उन्‍हें कार्यकर्ता ही रहने दें राज काज उन्‍हें रास नहीं आता है।

लेकिन बहन का मन कहां मानने वाला था।

नरेंद्र मोदी के पीएम बनने के बाद कमर जहां बताती है कि उन्होंने एक रक्षा बंधन पर राखी बांधते हुए मोदी के लिए देश का प्रधानमंत्री बनने की दुआ की।

इस पर भी मोदी मुस्‍कुराने लगे।

इस बार कमर ने की ये दुआ
कमर जहां मूल रूप से कराची से हैं, वे अपने परिवार के साथ सालों पहले अहमदाबाद में आकर बस गई थी।

इस रक्षा बंधन पर कमर जहां ने पीएम मोदी के लिए नोबल पुरस्‍कार की दुआ की है, उनका मानना है कि जब सच्‍चे दिल से दुआ की जाए तो जरूर पुरी होती है।

Updated on:
15 Aug 2019 01:26 pm
Published on:
15 Aug 2019 12:32 pm
Also Read
View All
Surajpur School News: स्कूल के गेट पर ताला जडक़र छात्रों ने किया प्रदर्शन, बोले- महिला कर्मी और छात्राओं से अभद्रता करते हैं प्राचार्य

Ambikapur निगम की सामान्य सभा में महापौर मंजूषा भगत के वायरल ऑडियो पर मचा घमासान, विपक्ष ने किया बहिष्कार

Surguja News: खेत से लौटे माता-पिता तो लोहे के दरवाजे में चिपकी मिली 25 वर्षीय बेटी, लाश देख निकल पड़े आंसू

Indian Railway: अंबिकापुर से चलने वाली ट्रेनें हर दिन 2-3 घंटे लेट, सरगुजा क्षेत्र रेल संघर्ष समिति ने DRM से कहा- समस्या दूर करिए

Snake in Shop: कपड़ा दुकान में घुस गया करैत सांप, दुकानदार-कर्मचारियों में मचा हडक़ंप, भागते निकले बाहर, देखें Video