विविध भारत

Corona से जंग के बीच PM Modi ने की एकजुट होने की अपील, ‘जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं’ का दिया मंत्र

Coronavirus से जंग के बीच PM Modi ने दिया बचाव का खास मंत्र पीएम मोदी ने ट्वीट कर लोगों किया जागरूक कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में एकजुट होने का किया आह्वान
2 min read
• •
Updated: 8 Oct 2020, 10:47 AM IST
PM Narendra Modi
पीएम नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस ( Coronavirus ) से बढ़ रहे आंकड़ों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना से बचाव को लेकर एक अनोखे जन आंदोलन की शुरुआत की है। पीएम मोदी ने लगातार दो ट्वीट के जरिए कोरोना से बचाव को लेकर लोगों को जागरूक किया। पीएम मोदी ने कहा जब तक दवाई नहीं तब तक ढिलाई नहीं।

दरअसल देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अब तक देश में इस घातक वायरस से 68 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं ठंड में इस वायरस के फैलेने की संभावनाएं भी ज्यादा हैं। ऐसे में पीएम मोदी ने ठंड के मौसम में कोरोना से बचाव को लेकर जन आंदोलन शुरू किया है।

पीएम मोदी ने ट्वीट के जरिए कोविड-19 के प्रतिग जागरूकत को लेकर एक जन आंदोलन शुरू किया। उन्होंने ट्वीट कर कहा- भारत की COVID-19 की लड़ाई लोगों को प्रेरित करती है और हमारे COVID योद्धाओं से बहुत ताकत मिलती है। हमारे सामूहिक प्रयासों ने कई लोगों की जान बचाई है। हमें यही गति आगे भी जारी रखनी होगी और अपने नागरिकों को वायरस से बचाना होगा।

इसके साथ ही पीएम मोदी ने एक तस्वीर पर साझा की जिसमें लिखा था- कोरोना से बचे, सभी लोग मास्क जरूर पहनें, हाथ धोएं बार-बार, निभाएं दो गज की दूरी।

पीएम मोदी ने लिखा- आइए, कोरोना से लड़ने के लिए एकजुट हों!

हमेशा याद रखें: मास्क जरूर पहनें। हाथ साफ करते रहें। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। ‘दो गज की दूरी’ रखें।

पीएम मोदी आगामी त्योहारों और अर्थव्यवस्था की स्थिति को ध्यान में रखते हुए और कोरोना के खिलाफ बचाव के सारे उपायों का पालन कैसे किया जाए ये भी बताएंगे।

दो गज की दूरी, मास्क जरूरी
दो गज की दूरी, मास्क जरूरी के सिद्धांत का पालन करते हुए सार्वजनिक स्थानों पर इन उपायों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के अभियान को शुरू किया जाएगा।

कोरोना काल में डरने की नहीं, सावधानी की जरूरत है। यह संदेश जन जन तक पहुंचाने के लिए जनचेतना की मुहिम चलाई जाएगी। दवा और वैक्सीन के बिना मास्क, दो गज की सुरक्षित दूरी, हाथ धोना ही सुरक्षा कवच हैं।

ठंड के दिनों में सावधानी की जानकारी
इस जन आंदोलन का प्रमुख मकसद आने वाले ठंड के दिनों में कोरोना से बचाव के लिए जरूरी कदमों के प्रति जागरूक करना है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के मुताबिक जनचेतना की मुहिम के लिए लोगों के संपर्क के सभी ठिकानों पर बैनर पोस्टर लगेंगे।

हवाई अड्डे से लेकर बस अड्डे तक ऑटो रिक्शा से लेकर मेट्रो या फिर पेट्रोल पंप। स्कूल-कॉलेज, आंगनबाड़ी हो बाजार या फिर पुलिस स्टेशन। जहां भी लोग काम के लिए जाते हैं, ऐसे सभी जगह स्थानों पर एक जन चेतना की मुहिम चलेगी।

Published on:
Also Read
View All
Surajpur News: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद पति की संदिग्ध हालत में मृत्यु, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बोलीं- … तो नहीं बख्शे जाएंगे दोषी

Ambikapur News: जेल अधीक्षक के बंगले के पीछे तालाब में मिला कृषि विभाग के लिपिक का शव, पहुंचे एएसपी

Surajpur Incident: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद जमकर मचा था बवाल, सदमे में पति ने 25 दिन बाद की आत्महत्या, 2 मासूम बच्चे अनाथ

Baby Elephant Died: अब गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व में मिला बेबी एलीफैंट का शव, वन विभाग को नहीं लगी भनक

Big Incident in Surguja: 2 साल के मासूम ने चबा लिया पॉप-पॉप पटाखा, मुंह में फटा और हो गई मौत, गोद में शव लेकर बिलखता रहा पिता