विविध भारत

जकार्ता में बोले पीएम मोदी- आतंकवाद के खिलाफ हम साथ-साथ, देखें पांच बड़ी खबरें एक क्लिक पर

पीएम मोदी ने जकार्ता में आतंकवाद के खिलाफ बुलंद की आवाज, बोले इस समस्या से निपटने के लिए इंडोनेशिया के साथ है भारती, देखें 5 बड़ी खबरें
3 min read
NOH
जकार्ता में बोले पीएम मोदी- आतंकवाद के खिलाफ हम साथ-साथ, देखें पांच बड़ी खबरें एक क्लिक पर

1. तीन देशों की विदेश यात्रा के पहले पड़ाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडोनेशिया पहुंचे हैं। यहां मेरडेका पैलेस में पीएम मोदी का इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विदोदो ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पीएम मोदी ने यहां मोजूद बच्चों से भी मुलाकात की। आपको बता दें कि इसके बाद पैलेस में ही पीएम मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति के बीच वार्ता भी हुई। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, आतंकवाद के खिलाफ भारत इंडोनेशिया के साथ है। आज राजधानी जकार्ता में पीएम मोदी कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। पीएम मोदी के इस दौरे से जहां इंडोनेशिया और भारत के बीच दोस्ती को नई मजबूती मिलेगी, वहीं रक्षा और कारोबार के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर भी होंगे। पांच दिनों की यात्रा के पहले पड़ाव में पीएम मोदी मंगलवार शाम जकार्ता पहुंचे, जिसके बाद आज सुबह सबसे पहले वह यहां कालीबाटा नेशनल हीरो सीमेट्री गए और शहीदों को श्रद्धांजलि दी। यहां पीएम मोदी ने विजिटर बुक में अपना संदेश भी लिखा।

2. कर्नाटक के तटीय इलाके में मौसम का मिजाज बिगड़ चुका है। कर्नाटक के मंगलोर और उडुपी में मंगलवार जमकर बारिश हुई। मंगलोर में 9 घंटे तक हुई मूसलाधर बारिश के चलते घुटनों तक पानी भर गया। लोगों और गाड़ियों को सड़कों पर निकलने में काफ़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मंगलूरु में पानी में फंसे स्कूली बच्चों को बोट के सहारे किसी तरह निकाला गया. हालांकि, बुधवार को मंगलोर में सभी स्कूल बंद रहेंगे। वहीं, दक्षिण कन्नड़ और उदुपी के तटीय जिलों में लगातार तीसरे दिन मूसलाधार बारिश जारी रही, जिससे निचले इलाके और सड़कें डूब गईं और सामान्य जनजीवन प्रभावित हो गया। कर्नाटक में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थान और बाजार बंद रहे। जिन इलाकों में भारी बारिश देखी गई वहां कई पेड़ जड़ से उखड़ गए और बाढ़ जैसे हालात हो गए।

3. कर्नाटक विधानसभा चुनाव के बाद लगातार 16 दिन तक पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़त के बाद आज इनकी कीमतों में मामूली गिरावट की खबरें सामने आईं। इस खबरों के मुताबिक दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 60 पैसे घटकर 77.83 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 56 पैसे घटकर 68.75 रुपये प्रति लीटर हो गई है। हालांकि बाद में पता चला कि ये खबरे टाइपिंग में आई मिस्टेक की वजह से चलने लगी। दरअसल पेट्रोल की कीमत में सिर्फ 1 पैसे की कमी आई, लेकिन टाइपिंग के दौरान ये 60 पैसे हो गई, जिससे लोगों में कंफ्यूजन बढ़ गया। आपको बता दें कि कर्नाटक चुनाव के दौरान लगातार 19 दिनों तक दोनों ईंधनों के दाम में तब्दीली नहीं होने के बाद बीते 14 मई से कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला चालू था। तब से पेट्रोल 3.91 रुपये जबकि डीजल 3.38 रुपये प्रति लीटर महंगे हो चुके थे।

4. दिल्‍ली के मालवीय नगर इलाके के एक गोडाउन में लगी आग 16 घण्टे बाद काबू पा लिया गया। आग इतनी विकराल है कि दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने इसे बुझाने के लिए हेलिकॉप्टर की मदद मांगी। फिलहाल हेलिकॉप्‍टर की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। वहीं, आग की दहशत की वजह से आसपास रहने वाले लोगों ने पूरी रात अपने घरों से बाहर खुले में गुजारी। खौफ का आलम ये था कि लोगों ने घरों में रखे कीमती सामान तक को समेट लिया था। सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर रिहायशी इलाके में रबड़ और केमिकल का गोडाउन बनाने की इजाजत किसने दी थी. ये गोदाम गैरकानूनी तौर पर बनाया हुआ था. पुलिस अब इस बात की भी जांच करेगी।

5. पाकिस्तान में लगातार अल्पसंख्यकों के साथ हिंसा और अत्याचार के मामले सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में एक और सनसनीखेज मामला जुड़ गया है। पाकिस्तान के खैबर पख्तनूख्वा में मंगलवार को एस सिख धर्मगुरु चरणजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 52 वर्ष के चरणजीत सिंह मानवाधिकार कार्यकर्ता भी थे। गोली मारने के बाद घटना स्थल पर ही चरणजीत की मौत हो गई। पाकिस्तान के खैबर पख्तनूख्वा में हुए इस हादसे ने मुल्क में अल्पसंख्यकों के खिलाफ बढ़ रही हिंसा की घटनाओं और असंतोष को हवा दी है। आपको बता दें कि सिख धर्मगुरु चरणजीत सिंह खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की राजधानी पेशावर के पश्चिमोत्तर इलाके में रहते थे।

Updated on:
30 May 2018 01:14 pm
Published on:
30 May 2018 11:56 am
Also Read
View All
Surajpur School News: स्कूल के गेट पर ताला जडक़र छात्रों ने किया प्रदर्शन, बोले- महिला कर्मी और छात्राओं से अभद्रता करते हैं प्राचार्य

Ambikapur निगम की सामान्य सभा में महापौर मंजूषा भगत के वायरल ऑडियो पर मचा घमासान, विपक्ष ने किया बहिष्कार

Surguja News: खेत से लौटे माता-पिता तो लोहे के दरवाजे में चिपकी मिली 25 वर्षीय बेटी, लाश देख निकल पड़े आंसू

Indian Railway: अंबिकापुर से चलने वाली ट्रेनें हर दिन 2-3 घंटे लेट, सरगुजा क्षेत्र रेल संघर्ष समिति ने DRM से कहा- समस्या दूर करिए

Snake in Shop: कपड़ा दुकान में घुस गया करैत सांप, दुकानदार-कर्मचारियों में मचा हडक़ंप, भागते निकले बाहर, देखें Video