विविध भारत

नरेंद्र मोदी को दूसरी बार प्रधानमंत्री बनता देख खुश हुईं मां हीराबेन, बजाई ताली

बेटा प्रधानमंत्री बना तो खुश हुईं मां हिराबेन टीवी पर बेटे मोदी को देख जमकर बजाई ताली पीएम मोदी के शपथ ग्रहण में नहीं आया है परिवार
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 May 2019, 8:36 PM IST
Heeraben
नरेंद्र मोदी को दूसरी बार प्रधानमंत्री बनता देख खुश हुईं मां हीराबेन, बजाई ताली

नई दिल्ली।राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नरेंद्र दामोदर दास मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में शपथ दिला दी है। इसके साथ ही हीराबेन के बेटे नरेंद्र मोदी लगातार दूसरी बार दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रधानमंत्री बन गए हैं। मोदी जब दिल्ली में शपथ ले रहे थे, तब गुजरात के गांधीनगर के समीप रायसान गांव में बैठी उनकी मां टीवी पर समारोह का लाइव टेलीकास्ट देख रही थीं। टीवी पर जब मोदी का क्लोजअप आया तो मां हीराबेन ने खुशी से ताली बजानी शुरु कर दी।

घर पर टीवी देख रही थीं हीराबेन

न्यूज एजेंसी ने पीएम मोदी की मां हीराबेन की टीवी देखते हुए दो तस्वीरें जारी की हैं। टीवी पर जब मोदी का क्लोजअप आया तो मां हीराबेन ने खुशी से ताली बजानी शुरु कर दी। पिछले दिनों गुजरात दौरे के वक्त पीएम मोदी मां से मिलने घर भी गए थे।

मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में उनके परिवार को किसी भी सदस्य को राष्ट्रपति भवन की ओर से निमंत्रण नहीं भेजा गया है। मोदी की बहन वसंतीबेन ने सुबह कहा था कि कि शपथ ग्रहण समारोह में परिवार के किसी भी व्यक्ति को आमंत्रित नहीं किया गया है। उनका यह जीवन देश के लिए समर्पित है। उन्होंने का कि मेरे मन में हमेशा यही भावना रहती है कि मेरा भाई आगे बढ़े।

Published on: