2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोदी के शपथ ग्रहण में आ रहे थे CM जगन और केसीआर, नहीं मिली विमान लैंड करने की इजाजत

मोदी के शपथ ग्रहण में नहीं शामिल हो सके जगन और केसीआर राष्ट्रपति भवन ने निमंत्रण तो भेजा, लेकिन एयरपोर्ट पर नहीं मिली जगह IGI पर दोपहर 3.30 बजे से लेकर रात 11 बजे तक बिना शेड्यूल वाले विमानों की लैंडिंग नहीं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Chandra Prakash Chourasia

•

Updated: 30 May 2019, 7:56 PM IST

YS Jagan Reddy and KCR

मोदी के शपथ ग्रहण में आ रहे थे CM जगन और केसीआर, नहीं मिली विमान लैंड करने की इजाजत

नई दिल्ली।नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह ( narendra modi oath ceremony ) में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति भवन की ओर से करीब 8 हजार लोगों को निमंत्रण भेजा गया था। इसमें देश के सभी मुख्यमंत्री भी शामिल हुए। हालांकि कई राज्यों के सीएम इस समारोह शिरकत नहीं कर रहे हैं। इसमें सबसे ज्यादा चर्चा है आंध्र प्रदेश के नए नवेले मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ( YS Jaganmohan Reddy ) और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ( K Chandrasekhar Rao ) की। दोनों नेता दिल्ली आकर मोदी के शपथ ग्रहण में शामिल तो होना चाहते थे लेकिन हुए नहीं। इसके पीछे की वजह से काफी चौंकाने वाली है।

मोदी के शपथ ग्रहण में नहीं शामिल होगा परिवार, बहन बोलीं- नहीं मिला निमंत्रण

दिल्ली में उड़ने और लैंड करने की इजाजत नहीं

दरअसल आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के मुख्यमंत्रियों के विमान को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में उड़ने और लैंड करने की इजाजत नहीं मिली। यानि निमंत्रण तो मिला लेकिन विमान के पार्किंग की जगह नहीं मिली। इजाजत नहीं मिलने के बाद जगन रेड्डी और राव ने दिल्ली आने का प्लान कैंसिल कर दिया। दोनों नेता एक विशेष विमान से दिल्ली आने वाले थे।

मोदी कैबिनेट में शामिल हुए अमित शाह, BJP का अगला अध्यक्ष कौन होगा?

प्लान कैंसिल हुआ तो रेड्डी ने दिया लंच

मोदी के शपथ में आने का प्लान कैंसिल होने के बाद जगन रेड्डी ने जो किया वो भी जानने लायक है। रेड्डी ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री और द्रमुक नेता एमके स्टालिन के लिए लंच का इंतजाम किया। इसके बाद सभी नेता अपने अपने घर को रवाना हुए।

सिगरेट पीते हुए दो 'आतंकियों' को देख मची सनसनी, जांच में सामने आया चौंकाने वाला सच

विमान लैंड करने के लिए क्यों नहीं मिली जगह

इस पूरे मामले पर अधिकारियों का बयान भी आया है। जिसमें कहा गया कि नागर विमानन महानिदेशालय ( DGCA ) से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दोपहर 3.30 बजे से लेकर रात 11 बजे तक बिना शेड्यूल के विमान उतारने की पाबंदी है। इस वजह से दोनों सीएम के विमान को इजाजत नहीं मिली।