विविध भारत

प्रियंका गांधी वाड्रा के Tweet पर हुआ टकराव, आगरा के DM ने दावों को बताया गलत

Congress National Secretary Priyanka Gandhi Vadra के ट्वीट पर हुआ टकराव Agra DM ने प्रियंका गांधी के दावों को बताया पूरी तरह गलत प्रियंका ने आगरा में Coronavirus से 48 घंटे में 28 लोगों की मौत का किया था दावा

2 min read
Congress National Secretary Priyanka Gandhi Vadra
Congress National Secretary Priyanka Gandhi Vadra

नई दिल्ली। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव ( Congress National Secretary ) प्रियंका गांधी वाड्रा ( Priyanka Gandhi Vadra ) के एक ट्वीट पर टकराव की खबर सामने आई है। दरअसल आगरा के जिलाधिकारी ( DM ) ने प्रियंका गांधी वाड्रा को पत्र लिखकर उनके 22जून के ट्वीट का 24घंटे में खंडन करने को कहा है।

डीएम प्रभु एन सिंह ( Agra DM Prabhu N Singh ) ने प्रियंका गांधी वाड्रा के उस ट्वीट का जवाब दिया है जिसमें उन्होंने आगरा में कोरोना से हुई मौतों को लेकर योगी सरकार ( Yogi Govt ) पर हमला किया था।

डीएम ने प्रियंका के इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया में ना सिर्फ अपनी सफाई दी है बल्कि प्रियंका गांधी से एक दिन के अंदर अपने ट्वीट को लेकर खंडन करने को भी कहा है।

ये है पूरा मामला
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने 22 जून को एक खबर को ट्वीट करते हुए योगी सरकार पर हमला किया था। उन्होंने ट्वीट में लिखा था, 'आगरा में 48 घंटे में भर्ती हुए 28 कोरोना मरीजों की मृत्यु हो गई। यूपी सरकार के लिए कितनी शर्म की बात है कि इसी मॉडल का झूठा प्रचार करके सच दबाने की कोशिश की गई।

यही नहीं प्रियंका ने ये भी लिखा कि सरकार की नो टेस्ट-नो कोरोना पॉलिसी पर सवाल उठे थे, लेकिन सरकार ने उसका कोई जवाब नहीं दिया।

अगर यूपी सरकार सच दबाकर कोरोना मामले में इसी तरह लगातार लापरवाही करती रही तो बहुत घातक होने वाला है।

प्रियंका के इसी ट्वीट को लेकर अब डीएम ने पलटवार किया है। आगरा के जिलाधिकारी ने प्रियंका गांधी वाड्रा को पत्र लिखकर उनके 22जून के ट्वीट का 24घंटे में खंडन करने को कहा है। डीएम ने पत्र में कहा है-पिछले 109 दिन में आगरा में COVID-19 के 1,139 केस आए हैं।

वहीं कोरोना से 79 मरीजों की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी की ओर से बताई गई पिछले 48 घंटे में 28 लोगों के मौत की सूचना असत्य एवं निराधार है।

आपको बता दें कि कोरोना काल के बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा लगातार योगी सरकार पर हमलावर हैं। प्रियंका सोशल मीडिया पर ट्विटर, फेसबुक आदि के जरिये योगी सरकार के कामों को लेकर निशाना साध रही हैं।

इससे पहले उन्होंने कानपुर के शेल्टर होम में बच्चियों के कोरोना संक्रमित होने और कुछ के गर्भवती होने की खबर पर भी योगी सरकार को जमकर घेरा था।

इतना ही नहीं प्रियंका गांधी वाड्रा ने कानपुर के ही एक युवा दंपती की आत्महत्या किए जाने पर भी योग आदित्यनाथ की सरकार के दावों पर सवाल खड़े किये थे।

Updated on:
23 Jun 2020 11:39 am
Published on:
23 Jun 2020 11:34 am