विविध भारत

अलर्ट! रेल टिकट बुक या कैंसिल करना है तो जल्दी कीजिए, 6 घंटों के लिए बंद रहेगा सिस्टम

रेलवे की कुछ अहम सेवाएं कुछ घंटों के लिए बंद रहेगी। रेलवे ने इस संबंध में आधिकारिक बयान जारी कर जानकारी दी है।
2 min read
• •
Updated: 2 May 2018, 9:31 AM IST
Rail Reservation

नई दिल्ली। रेलवे की कुछ अहम सेवाएं कुछ घंटों के लिए बंद रहेगी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, दिल्ली की कंप्यूटरीकृत जन आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) अपग्रेडेशन की प्रक्रिया के चलते करीब छह घंटे तक प्रभावित रहेगी। इस दौरान आपको कुछ महत्वपूर्ण सेवाओं का लाभ नहीं मिल पाएगा। रेलवे ने इस संबंध में आधिकारिक बयान जारी कर जानकारी दी है।

...इन सुविधाओं पर पड़ेगा असर
- रिजर्वेशन टिकट बुकिंग नहीं हो पाएगी।
- रिजर्व टिकट को रद्द नहीं किया जा सकेगा।
- 139 पर दिल्ली पीआरएस से जुड़ी सूचनाएं नहीं मिल पाएंगी। जैसे- ट्रेन के आगमन और प्रस्थान का समय, करंट स्टेटस, सीटों की उपलब्धता आदि।

समस्या कब से कब तक?
सरकारी बयान के मुताबिक, रेलवे की पीआरएस सर्विस करीब छह घंटे के लिए बंद रहेगी। यह समय बुधवार यानी 2 मई की रात 10 बजकर 45 मिनट से गुरुवार यानी 3 मई की सुबह पांच बजे तक का रहेगा।

ये है समस्या की वजह
दरअसल, इन छह घंटों में दिल्ली की पीआरएस को अपग्रेड किया जाएगा ताकि उसकी तकनीकी खामियों को दुरुस्त कर क्षमता और दक्षता को बढ़ाया जा सके। इस दौरान रेलवे का तकनीकी विभाग काम करेगा।

क्या है पीआरएस?
भारतीय रेलवे दुनिया के सबसे बड़े रेल नेटवर्क में शुमार है। रेलवे को भारतीय परिवहन की रीढ़ माना जाता है। आंकड़े के मुताबिक, भारतीय रेलवे में रोजाना करीब 10 लाख से ज्यादा यात्री आरक्षित टिकट यात्रा करते हैं। पीआरएस पर रोजाना करीब 15 लाख ट्रांजैक्शन होते हैं, जिनमें टिकट कैंसिलेशन भी शामिल हैं। पीआरएस यानी पब्लिक रिजर्वेशन सिस्टम के जरिये ही रेलवे की टिकट प्रणाली काम करती है। भारी भरकम लोड के चलते सिस्टम को नियमित तौर पर अपग्रेड करना जरूरी है।

Published on:
Also Read
View All
डाकोर मंदिर में वीआइपी कल्चर के विरोध में ट्रस्टी का घेराव

गुजरात का सोलर विलेज बना खेड़ा जिले का सुकी गांव, 78 घरों में लगे सोलर पैनल, बिजली बिल हुआ शून्य

अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के ऊपर से गुजरेगी देश की पहली बुलेट ट्रेन, रेल राज्यमंत्री वी. सोमन्ना ने अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों एवं निर्माणाधीन बुलेट ट्रेन स्टेशन का किया निरीक्षण

Kabra Elephant Rescue: 19 लोगों की जान ले चुके कबरा हाथी को चौथे दिन भी नहीं किया जा सका ट्रैंकुलाइज, मायूस होकर लौटी टीम

Ambikapur News: नाबालिग बेटी ने मां से कहा- मैं मंदिर जा रही हूं, कुछ देर बाद ही सहेली का आया फोन, सुनकर मच गया हडक़ंप, चली गई जान