13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर से भागी छात्रा को तलाशने पुलिस ने रुकवाई ट्रेन, ट्यूशन के सहपाठी के साथ महाराष्ट्र में मिली

मां ने पढ़ाई करने को कहा तो छात्रा घर से भाग गई। उसको तलाश करने सभी स्टेशनों पर जीआरपी को अलर्ट किया गया था। शहर से गुम छात्र भी ट्रेन में मिल गया।

2 min read
Google source verification
Indian railway

दुर्ग . मां ने पढ़ाई करने को कहा तो छात्रा घर से भाग गई। उसको तलाश करने सभी स्टेशनों पर जीआरपी को अलर्ट किया गया था। महाराष्ट्र के दौड़ स्टेशन में कोल्हापुर एक्सप्रेस को रुकवाकर जीआरपी ने 10 मिनट तक खोजबीन की। दुर्ग पुलिस का अनुमान सही निकला। नाबालिग उसी ट्रेन में थी। उसे सांगली स्टेशन पर उतारा गया। इस दौरान शहर से गुम एक और छात्र भी ट्रेन में मिल गया।

घर से एक्टिवा लेकर निकली और ट्रेन में बैठकर गोंदिया चली गई

सिटी कोतवाली पुलिस के मुताबिक नाबालिग कक्षा 11 वीं की छात्रा है। उसे दो विषय में पूरक आई थी। परीक्षा में पास भी हो गई। परिजन नियमित पढ़ाई के लिए ट्यूशन भेज रहे थे। उसका पढ़ाई में मन नहीं लग रहा था। ट्यूशन पढाऩे वाली शिक्षक ने इस बात की शिकायत की तो मां ने फटकार लगाई थी। इसके बाद 25 अप्रैल को छात्रा घर से एक्टिवा लेकर निकली और ट्रेन में बैठकर गोंदिया चली गई। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने छात्रा को गोंदिया से कोल्हापुर एक्सप्रेस में चढऩे का अनुमान लगाया था। इसी आधार पर दुर्ग पुलिस ने उस रूट पर जीआरपी को वाट्सऐप से फोटो भेज तलाश करने में मदद मांगी थी।

वाट्सऐप पर फोटो वायरल कुछ घंटों में मिल गई छात्रा

१७ साल क ी नाबालिग के गायब होने से हड़कम्प मच गया। सिटी कोतवाली पुलिस ने तत्परता दिखाई। वाट्सऐप से फोटो जीआरपी व अन्य पुलिस थानों को भेजी गई। कोल्हापुर एक्सप्रेस में होने का अनुमान था, लेकिन दौड़ स्टेशन पर तलाशी में वह नहीं मिली। इसके आगे 210 किलोमीटर पर सांगली स्टेशन से उसे बरामद कर लिया गया। वह एक अन्य गुमशुदा छात्र के साथ स्टेशन पर टहल रही थी। पूछताछ में उसने बताया कि वह छात्र को जानती है। पुलिस दोनों को महाराष्ट्र से शहर लेकर आई।

छात्रा व छात्र ने बताया पुलिस को यह कहानी

पुलिस छात्रा को छात्र के साथ देख हतप्रभ रह गई। वहां की जीआरपी सोच रही थी कि दोनों दुर्ग से आए हैं। बाद में खुलासा हुआ कि छात्र पहले से संागली पहुंचा है। छात्र सांगली निवासी अपने मामा के यहा ठहरा हुआ है। स्टेशन घुमने आने पर उसकी मुलाकात अचानक छात्रा से हो गई। दोनों ट्यूशन में एक साथ पढ़ाई करते है। खास बात यह है कि छात्रा के गायब होने के कुछ दिन पहले छात्र घर से बिना बताए चले गया था। छात्र के परिजनों ने भी दुर्ग कोतवाली पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराया है।

सांगली जीआरपी पुलिस की सूचना पर टीम भेजी

रमा कोष्टी, एसआई सिटी कोतवाली ने बताया कि सांगली जीआरपी पुलिस की सूचना पर छात्र व छात्रा को दुर्ग लाने टीम भेजी थी। जीआरपी ने छात्रा को सबसे पहले सीडब्ल्यूसी में प्रस्तुत किया था। इसके बाद अनुमति लेकर दुर्ग लाया गया। छात्रा को दुर्ग सीडब्ल्यूसी में बुधवार को प्रस्तुत किया जाएगा। अभी उसे परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है।