विविध भारत

राजनाथ सिंह ने 17 राज्यों में चलाए जा रहे सीमा क्षेत्र विकास कार्यक्रम की समीक्षा की

राजनाथ सिंह ने गुरुवार को 17 राज्यों में चलाए जा रहे सीमा क्षेत्र विकास कार्यक्रम की समीक्षा बैठक की।
2 min read
• •
Updated: 12 Jul 2018, 7:20 PM IST
Rajnath singh
राजनाथ सिंह ने 17 राज्यों में चलाए जा रहे सीमा क्षेत्र विकास कार्यक्रम की समीक्षा की

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को सीमा क्षेत्र विकास कार्यक्रम की समीक्षा बैठक की। इस कार्यक्रम के तहत गृहमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटे 17 राज्यों में चलाए जा रहे मौजूदा विकास कार्यक्रम को देखा। बता दें कि बैठक की अध्यक्षता राजनाथ सिंह की।

बैठक की अध्यक्षता राजनाथ सिंह ने की

बैठक की अध्यक्षता करते हुए राजनाथ सिंह ने सीमा क्षेत्र विकास कार्यक्रम (बीएडीपी) की समीक्षा के लिए 'फील्ड स्तर' के अधिकारियों के साथ बात भी की। इस बैठ में बैठक में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री हंसराज गंगाराम अहीर और किरन रिजीजू, गृह सचिव राजीव गौबा, विशेष सचिव सीमा प्रबंधन बीआर शर्मा और गृह मंत्रालय के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

कब हुई थी बीएडीपी की शुरुआत

सीमा क्षेत्र विकास कार्यक्रम की शुरुआत 1986-87 में हुई थी। इसका शुरुआती उद्देश्य पाकिस्तान की सीमा से लगे क्षेत्रों जैसे जम्मू एवं कश्मीर, पंजाब, गुजरात और राजस्थान में विशेष विकास की जरूरतों को पूरा करना था। इसके बाद अब बीएडीपी को 17 राज्यों अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, जम्मू एवं कश्मीर, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में लागू किया गया था। बता दें कि इन राज्यों के एक भाग से अंतर्राष्ट्रीय सीमा लगती है।

राज्यों को 100 प्रतिशत विशेष केंद्रीय सहायता दी जाती है

हजारों लोग अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं से सटे इन क्षेत्रों में रहते हैं। बीएडीपी के अंतर्गत राज्यों को 100 प्रतिशत 'नन-लेपसेबल' विशेष केंद्रीय सहायता दी जाती है। वित्तीय वर्ष 2018-19 में इसके लिए 770.97 करोड़ रुपए जारी किए जाने का अनुमान है।

Published on:
Also Read
View All
Surajpur News: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद पति की संदिग्ध हालत में मृत्यु, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बोलीं- … तो नहीं बख्शे जाएंगे दोषी

Ambikapur News: जेल अधीक्षक के बंगले के पीछे तालाब में मिला कृषि विभाग के लिपिक का शव, पहुंचे एएसपी

Surajpur Incident: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद जमकर मचा था बवाल, सदमे में पति ने 25 दिन बाद की आत्महत्या, 2 मासूम बच्चे अनाथ

Baby Elephant Died: अब गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व में मिला बेबी एलीफैंट का शव, वन विभाग को नहीं लगी भनक

Big Incident in Surguja: 2 साल के मासूम ने चबा लिया पॉप-पॉप पटाखा, मुंह में फटा और हो गई मौत, गोद में शव लेकर बिलखता रहा पिता