विविध भारत

महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन की तैयारी में राज्यपाल? शिवसेना खटखटाएगी सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर शुरू हुआ सियासी घमासान अब चरम पर पहुंचा महाराष्ट्र में तय समय से पहले राष्ट्रपति शासन लगता है तो सुप्रीम कोर्ट जाएगी शिवसेना शिवसेना ने इसके लिए वरिष्ठ अधिवक्ता और कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल से संपर्क साधा है

less than 1 minute read

नई दिल्ली।महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर शुरू हुआ सियासी घमासान अब चरम पर पहुंच गया है। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की तैयारी कर रहे हैं।

वहीं, शिवसेना ने साफ कर दिया है कि अगर महाराष्ट्र में तय समय से पहले राष्ट्रपति शासन लगता है तो वह सुप्रीम कोर्ट का रुख करेगी।

यही नहीं शिवसेना ने इसके लिए वरिष्ठ अधिवक्ता और कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल से संपर्क साधा है। शिवसेना ने कहा कि वह महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन वाले केंद्र के फैसले को चुनौती देगी।

आपको बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद से यहां सत्ता पर काबिज होने के लिए घमासान मचा हुआ है। चुनाव में बड़े दल के रूप में उभर कर आने के चलते राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने भारतीय जनता पार्टी को सरकार गठन का न्यौता दिया था, लेकिन उसने सरकार बनाने से साफ इनकार कर दिया।

जिसके बाद राज्यपाल ने दूसरे नंबर की पार्टी शिवसेना को सरकार बनाने का निमंत्रण दिया था। अब जबकि शिवसेना भी सरकार बनाने असमर्थ साबित हुई तो राज्यपाल ने तीसरे नंबर की पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को निमंत्रित किया है।

एनसीपी के पास आज यानी रविवार शाम 8.30 बजे तक बहुमत साबित करने का समय है।

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इमरजेंसी केबिनेट बैठक बुलाई है। इस बैठक में मोदी केबिनेट की सभी मंत्री हिस्सा लेंगे। माना जा रहा है कि बैठक में महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने का फैसला लिया जा सकता है।

ये भी पढ़ें

महाराष्ट्र: सोनिया गांधी ने शरद पवार को मिलाया फोन….और पलट गई सियासी बाजी!

Updated on:
12 Nov 2019 06:11 pm
Published on:
12 Nov 2019 02:25 pm
Also Read
View All
Bulldozer action: विधवा बहन के घर पर चला बूलडोजर, नाराज भाजपा मंडल महामंत्री ने दिया इस्तीफा, कहा- किसी ने सपोर्ट नहीं किया

Medical college Ambikapur: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 6-बेडेड हाई डिपेंडेंसी यूनिट शुरू, गंभीर मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा, ये हैं विशेषताएं

CM unveiled statues: मुख्यमंत्री ने स्व. पंडित रविशंकर त्रिपाठी और शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमाओं का किया अनावरण, कही ये बातें

CM in Kisan Sammelan: लुंड्रा में किसान सम्मेलन में शामिल हुए CM विष्णु देव, कहा- भाजपा सरकार ने की किसानों की चिंता, कांग्रेस पर कसा तंज

Expensive books in private schools: शहर के अधिकांश प्राइवेट स्कूल चला रहे महंगी किताबें, DEO की बैठक में हुई पुष्टि, दिए ये 5 निर्देश