विविध भारत

जाने माने सितारवादक प्रीतक चौधरी भी कोरोना से हारे जंग, एक हफ्ते पहले पिता देबू चौधरी का हुआ था निधन

नहीं रहे मशहूर सितारवादक प्रीतक चौधरी, दिल्ली के अस्पताल में चल रहा था कोरोना का इलाज
2 min read
• •
Updated: 8 May 2021, 9:18 AM IST
Prateek Choudhary Passes Away due to Coronavirus
Prateek Choudhary Passes Away due to Coronavirus

नई दिल्ली। कोरोना वायरस ( coronavirus ) का खतरा लगातार बढ़ रहा है। दूसरी लहर ने देशभर में तबाही मचाई हुई है। इस घातक वायरस के चलते कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। क्या आम क्या खास हर किसी को कोरोना अपना शिकार बनाता जा रहा है। इसी कड़ी में मशहूर सितारवादक प्रतीक चौधरी ( Prateek Choudhary )का भी निधन हो गया। खास बात यह है कि एक हफ्ते पहले ही उनके पिता देवब्रत चौधरी ने भी कोरोना संक्रमण के चलते दुनिया को अलविदा कह दिया था।

पिता के निधन के एक हफ्ते में ही प्रतीक चौधरी भी कोरोना से जंग हार गए और उनका भी निधन हो गया।

दिल्ली के तेगबहादुर अस्पताल में थे भर्ती

जाने माने सितारवादक प्रतीक चौधरी को दिल्ली में गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 49 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। सितारवादक प्रतीक चौधरी के निधन की खबर आते ही काशी के संगीत प्रेमियों में शोक छा गया।

सेनिया घराना से थे प्रतीक चौधरी

प्रतीक चौधरी संगीत के सेनिया घराना से थे। वह दिल्ली विश्वविद्यालय में संगीत विभाग, संगीत एवं ललित कला संकाय में प्रोफेसर थे। प्रतीक के परिवार में पत्नी रूना और बच्चे रायना और अधिराज हैं।

पिता के निधन की खबर से टूट गए थे प्रतीक
संगीत इतिहासकार पावज झा ने बताया कि, प्रतीक के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा था। देबू जी के साथ वह भी जीटीबी में भर्ती थे। आखिरी बार जब उनसे मेरी बात हुई थी तब उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिलने वाली थी। लेकिन पिता के निधन की खबर से वह बिल्कुल टूट गये थे।’

आपको बता दें कि जाने माने सितार वादक देवब्रत चौधरी का पिछले सप्ताह शनिवार को कोरोना के चलते ही निधन हुआ। वे देबू चौधरी के नाम से मशहूर थे।

Published on: