20 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुडुचेरी सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में कोरोना का साया, 183 लोगों में से 11 निकले कोविड पॉजिटिव

पुद्दुचेरी सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में कोरोना विस्फोट, 183 लोगों में से 11 निकले कोविड संक्रमित इनमें 9 पुलिसकर्मी शामिल
2 min read
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

May 08, 2021

N Rangasamy takes Oath as Puducherry CM

N Rangasamy takes Oath as Puducherry CM

नई दिल्ली। एन रंगासामी ( N Rangasamy ) ने पुद्दुचेरी ( Puducherry ) के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। खास बात यह है कि शपथ ग्रहण समारोह में कोरोना का विस्फोट देखने को मिला। समारोह में शामिल 183 लोगों में से 11 कोरोना पॉजिटिव ( Corona Positive ) पाए जाने से हड़कंप मच गया है।

पुडुचेरी के स्वास्थ्य विभाग की एक मोबाइल टीम ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री एन रंगासामी के शपथ ग्रहण स्थल पर लोगों की जांच की इनमें से 11 कोविड -19 से संक्रमित पाए गए।

यह भी पढ़ेँः कोरोना संकट के बीच हेमंत सोरेन ने पीएम मोदी पर कसा तंज, जानिए क्या है पूरा मामला

कोरोना वयारस का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। लेकिन ये खतरा उस समय चिंता का बड़ा कारण बन गया जब पुद्दुचेरी में मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में ही 11 लोग कोविड से संक्रमित निकले।

एक विज्ञप्ति में बताया गया कि 11 लोगों में से 9 सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी थे, जबकि 2 अन्य समारोह में आमंत्रित थे।

कार्यक्रम में नहीं दिया गया प्रवेश
स्थानीय प्रशासन ने जैसे ही संक्रमितों की जानकारी मिली उन्हें कार्यक्रम स्थल में प्रवेश पर रोक लगा दी। इसके साथ ही इन सभी संक्रमितों को तुरंत अस्पताल भेजा गया।

प्रशासन ने सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया और उन सभी की जांच की जिनको कार्यक्रम में बाद में सुरक्षा के लिए तैनात किया गया।

कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश सीमित लोगों को ही दिया गया था। आपको बता दें कि एआईएनआरसी नेता एन रंगासामी ने शुक्रवार को राज निवास में आयोजित एक संक्षिप्त समारोह में पुडुचेरी के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली और अपने मंत्रिमंडल में भाजपा सदस्यों की गठबंधन सरकार का नेतृत्व करेंगे।

यह भी पढ़ेँः Tamil Nadu: M K Stalin ने पहली बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, कैबिनेट में 'नेहरू' और 'गांधी' भी हुए शामिल

दरअसल रंगास्वामी चौथी बार पुद्दुचेरी के मुख्यमंत्री बने हैं। लेकिन ऐसा पहली बार होगा जब वे गठबंधन की सरकार चलाएंगे। वह एनडीए सरकार की अगुवाई करेंगे, जिसमें एआईएनआरसी और भारतीय जनता पार्टी शामिल हैं।

रंगासामी का रहन-सहन काफी सादगी भरा देखा गया है। खास बात यह है कि ये ऐसे मुख्यमंत्री हैं जो दुपहिया वाहनों पर ही राज्य में हालातों का जायजा लेने निकल पड़ते हैं।