विविध भारत

दिल्ली-एनसीआर में 7 जून को सक्रिय होगा मानसून, देखें पांच बड़ी खबरें एक क्लिक पर…

दिल्ली-एनसीआर में 7 दिन पहले मानसून देगा दस्जूतक, 7 जून को भीषण गर्मी से मिलेगी राहत। देखें 5 बड़ी खबरें बस एक क्लिक पर...

2 min read
दिल्ली-एनसीआर में 7 जून को सक्रीय होगा मानसून, देखें पांच बड़ी खबरें एक क्लिक पर...

नई दिल्ली। भीषण गर्मी से जूझ रहे उत्तर भारत खास तौर पर दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए अच्छी खबर है. 7 जून से दस्तक देगा मानसून, आम आदमी पार्टी के बागी नेता कपिल मिश्रा के लिए बीजेपी ने खोले दरवाजे..देखें पांच बड़ी खबरें बस एक क्लिक पर...


1. देश में एकजुट हो रहे विपक्षी दलों पर सत्ताधारी दल बीजेपी के हमले लगातार तेज हो रहे हैं। सोमवार को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विपक्षी दलों की तुलना अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी ओसामा बिन लादेन से कर दी. इससे पहले रविवार को बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने महागठबंधन की तुलना पाकिस्तान के आतंकवादी हाफिज सईद से की थी। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'माओवादी, जातिवादी, सामंतवादी और ओसामावादी सभी राष्ट्रवादी गठबंधन (हृष्ठ्र) के ख़िलाफ़ एकजुट हो गए हैं। लेकिन विकास की अविरल गंगा में बहते हुए एनडीए की नाव नियत गति से 2019 का पड़ाव अवश्य पार करेगी।'

ये भी पढ़ें

latest weather report: मप्र में 12 जून को दस्तक देगा मानसून!

2. अपने बागी तेवरों के चलते चर्चा में रहने वाले आम आदमी पार्टी से सस्पेंडेड नेता कपिल मिश्रा के लिए बीजेपी के दरवाजे खुले हैं। केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने जोर देकर यह बात कही है। रविवार को 'संपर्क फॉर समर्थन' मुहिम के तहत विजय गोयल कपिल मिश्रा के घर पहुंचे और इसके बाद उन्होंने अच्छे लोगों से पार्टी का सपॉर्ट करने की अपील की। कपिल मिश्रा से मुलाकात के बाद विजय गोयल ने कहा, 'उन सभी लोगों के लिए बीजेपी के दरवाजे खुले हैं जो जनता के लिए काम करना चाहते हैं।

3. उत्तर भारत भीषण गर्मी की मार झेल रहा है, सभी को इतंजार है तो मानसून का। केरल में मानसून दस्तक दे चुका है लेकिन इसका आगमन पूर्वी और उत्तरी भारत में ये धीरे-धीरे बढ़ रहा है। वहीं निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काइमेट ने दावा किया है कि दिल्ली में मानसून इस बार सात दिन पहले पहुंच सकता है। स्काईमेट ने दिल्ली-एनसीआर में 22 जून तक मानसून के पहुंचने की संभावना जताई है। स्काईमेट के मुताबिक दिल्ली में 7 जून को प्री-मानसून एक्टिव होगा जोकि 15 जून तक काफी बढ़ जाएगा। प्री-मानसून ऐक्टिविटी 7 जून के आसपास शुरू होगी। 15 जून से यह काफी अधिक बढ़ जाएगी।

4. तमिल की मशूहर टीवी एक्ट्रेस संगीता देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार कर ली गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संगीता को चेन्नई के एक निजी रिसॉर्ट से पुलिस ने गिरफ्तार किया। संगीता टीवी पर अपने 'वानी रानी' के किरदार के लिए मशहूर हैं। उनके देह व्यापार के धंधे में फंसने के बाद पूरी तमिल टीवी इंडस्ट्री इस वक्त सकते में है।

5. मध्‍य अमरीकी देश ग्‍वाटेमाला में चार दशकों से भी ज्‍यादा समय से धधक रहे ज्‍वालामुखी में जोरदार विस्फोट हुआ। धमाके में अब तक 25 लोगों की मौत हो गई है और 250 से ज्यादा घायल हैं। राष्ट्रीय आपदा संयोजक सर्गियो कैबानास ने बताया कि ग्वाटेमाला सिटी से करीब 44 किलोमीटर दूर रविवार को ज्वालामुखी फटने की घटना के बाद कई लोग लापता हो गये। विमानन अधिकारियों ने राख से विमानों को होने वाले खतरे को देखते हुए राजधानी का अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा बंद कर दिया है।

ये भी पढ़ें

मई में 29 दिन तापमान रहा 41.6 oC, बढ़ रही ग्लोबल वार्मिंग
Updated on:
04 Jun 2018 02:22 pm
Published on:
04 Jun 2018 01:04 pm
Also Read
View All
Water crisis in Mainpat: Video: मैनपाट में 100 बस्तियों के लोग पी रहे नदी-नाले का गंदा पानी, सीएम ने कलेक्टर को लगाया फोन, कहा- जल्दी व्यवस्था करो

Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग