पश्चिमी हवा से एक डिग्री उछला पारा
शहर में दिनभर बादलों की मौजूदगी से धूप का असर कम रहा, लेकिन नमी बढऩे और ६ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पश्चिमी हवा चलने से लोग पसीने से तरबतर रहे। शहर में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक ४२.५ डिग्री सेल्सियस रहा, जो शनिवार को ४१.५ डिग्री सेल्सियस था। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक २९.८ डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह की आद्र्रता ४४ और शाम की आद्र्रता २२ प्रतिशत रही। मौसम विभाग के वैज्ञानिक सहायक आरके दत्ता के अनुसार आगामी दिनों में कहीं-कहीं हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।