पुलिस कार्रवाई में खुलासा
क्राइम ब्रांच की टीम ने अगस्त २०१७ में बिना नम्बर की बाइक पर तफरीह कर रहे दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस की गिरफ्त में आए गोरखपुर निवासी आलोक श्रीवास, सर्वेंट क्वार्टर गोराबाजार निवासी राहुल बाल्मीक और एक नाबालिग ने महल में चार, लार्डगंज में तीन, गोरखपुर और केंट में एक-एक लूट का खुलासा किया था। लूट के बाद वे बैग को जला देते थे। दोनों ने आइपीएल क्रिकेट सट्टे में हारने और सट्टेबाज को बकाया पैसे देने के लिए लूट करना स्वीकार किया था। एसटीएफ निरीक्षक हरिओम दीक्षित और क्राइम ब्रांच के प्रभारी एएसपी संदीप मिश्रा ने बताया, इस बार पकड़े गए आईपीएल सट्टेबाजों से पूछताछ में पता चला है कि बड़ी संख्या में युवा सट्टा लगा रहे हैं।