दो लाख के लिए प्रताडऩा
महिला थाने में ही कटंगा निवासी खुशबू चौहटेल ने सूजी मोहल्ला गोहलपुर निवासी पति विनय चौहटेल, ससुर मुन्ना व सास बिल्लो, ननद रजनी, रोशनी के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज कराया। शिकायत के मुताबिक उनकी शादी २७ अप्रैल २०१६ को हुई थी। दहेज में दो लाख रुपए कम मिलने की बात को लेकर पति सहित सुसराल वाले प्रताडि़त रहे थे। रोज-रोज की प्रताडऩा से तंग आकर खुशबू कटंगा स्थित मायके में रह रही है।