इंदौर. शहरवासियों ने बीते मई माह में लंबे समय तक तपन की तीव्रता महसूस की। शुरुआत ४१ डिग्री सेल्सियस से हुई और अंत तक पारे की चाल इसके आसपास या ज्यादा बनी रही।
माह के 29 दिन पारा सामान्य से अधिक रहा। रात का पारा भी बीते पांच साल में अधिकतम स्तर पर चला गया। पूरे माह का औसत तापमान ४१.६ डिग्री रहा, जो पिछले वर्षों के औसत व सालाना सामान्य तापमान से तकरीबन १ डिग्री अधिक है।