विविध भारत

Solar Eclipse 2020: पिछले साल PM Modi ने भी देखी थी Ring of Fire, मीडिया में छा गया था उनका चश्मा

रविवार 21 जून आषाढ़ अमावस्या के दिन 2020 का पहला Solar Eclipse 2020 लगेगा Solar Eclipse 2020 सुबह 9.15 से शुरू हो रहा है और दोपहर 3.04 मिनट तक रहेगा  

2 min read
Solar Eclipse 2020: पिछले साल PM Modi ने भी देखी थी Ring of Fire, मीडिया में छा गया था उनका चश्मा

नई दिल्ली। रविवार 21 जून आषाढ़ अमावस्या के दिन 2020 का पहला सूर्यग्रहण ( Solar Eclipse 2020 ) लगेगा। सूर्यग्रहण ( Solar Eclipse 2020 ) सुबह 9.15 से शुरू हो रहा है और दोपहर 3.04 मिनट तक रहेगा। इस दरम्यान पूरे समय भारत में यह Solar Eclipse 2020 नहीं दिखेगा। वहीं, पिछले साल 25 दिसंबर को सूर्य ग्रहण पड़ा था। लेकिन दिल्ली में आसमान साफ न होने के कारण लोग ग्रहण को नहीं देख पाए थे। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) ने इस बात का मलाल प्रकट किया था। हालांकि उन्होंने लाइव स्ट्रीम ( live stream ) के जरिए कोझिकोड की तस्वीर उन्होंने देखी।

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने ट्विटर पर कुछ तस्वीरें भी शेयर की थी। इन तस्वीरों में पीएम मोदी एक विशेष चश्मे के साथ दिखाई दिए थे। आपको बता दें कि दक्षिण भारत में यह सूर्यग्रहण अधिक स्पष्ट दिखाई दिया था। यहां पर बहुत ही साफ और अच्छा 'रिंग ऑफ फायर देखने को मिला।' यह ग्रहण इस वजह से भी खास था कि क्यों ज्योतिष के अनुसार यह अद्भुत नजारा 296 साल बाद देखने को मिला था।

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने सूर्य ग्रहण की जो तस्वीरें शेयर की थीं, उनमे वो एक खास चश्मा लगाए दिखाई दिए थे। चूंकि सूर्य ग्रहण को साधारण चश्मे से नहीं देखा जा सकता और इसके एक विशेष चश्मे की व्यवस्था की जाती है। पीएम मोदी के ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स में चश्मे की कीमत को लेकर एक नई बहस शुरू हो गई थी। जिसमें किसी ने उनके चश्मे की कीमत डेढ़ लाख बताई थी तो किसी ने एक करोड़ रुपए।

क्या होता है रिंग आफ फायर

दरअसल, पिछली बार सूर्य ग्रहण एक आग की अंगूठी की तरह नजर आया था। इसलिए वैज्ञानिकों ने इसे ‘रिंग ऑफ फायर’ का नाम दिया था। इस ग्रहण में सिर्फ सूरज का मध्य भाग ही छाया के क्षेत्र में आता है जबकि सूर्य के बाहर का क्षेत्र प्रकाशित रहता है।

ये भी पढ़ें

21 जून के सूर्य ग्रहण के बाद और खतरनाक हो जाएगा Coronavirus? ज्योतिषियों की भविष्यवाणी
Updated on:
21 Jun 2020 07:51 am
Published on:
20 Jun 2020 04:57 pm
Also Read
View All
Petrol-Diesel Crisis: कोरिया-एमसीबी जिले में 8 लाख लीटर से ज्यादा पेट्रोल-डीजल का स्टॉक, बर्तन-जरिकेन में फ्यूल दिया तो खैर नहीं

Engineer died in Road Accident: रेत लोड ट्रैक्टर ने युवा इंजीनियर को मारी टक्कर, देखते ही SDM ने पहुंचाया अस्पताल, मौत

Newly Married Girl Suicide: सुहागरात पर नाबालिग पत्नी बोली- मैं किसी और को पसंद करती हूं, आपके साथ नहीं रहूंगी, फिर उठा लिया खौफनाक कदम

Surajpur Additional Collector: सूरजपुर अपर कलेक्टर के खिलाफ जांच शुरु, करोड़ों की जमीन सौदे में गड़बड़ी और बेनामी संपत्ति अर्जित करने के आरोप

Farmer Died: तेज आंधी-बारिश में गिरा पुआल से भरा लकड़ी का मचान, दबकर मर गया नीचे बैठा किसान, नहीं मानी बात