विविध भारत

अबू आजमी का विवादित बयान, कहा- महिलाओं के पर्दा न करने से बढ़ रहीं सामाजिक बुराइयां’

अबु आजमी का ने फिर दिया विवादित बयान कहा- महिलाओं के पर्दा न करने और लिव-इन रिलेशनशिप में रहने से देश में सामाजिक बुराइयां बढ़ रही हैं
less than 1 minute read
Feb 17, 2021
SP leader Abu Azmi gave controversial statement on women
SP leader Abu Azmi gave controversial statement on women

नई दिल्ली। महाराष्ट्र सपा प्रमुख अबू आजमी अपने बयानों के लेकर अक्सर विवादों में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक और शर्मनाक बयान दिया है।आजमी का कहना है कि महिलाओं के पर्दा न करने और लिव-इन रिलेशनशिप में रहने से देश में सामाजिक बुराइयां बढ़ रही हैं।

एसपी नेता ने कहा, ‘लड़कियां और महिलाएं लिव-इन रिलेशन के नाम पर एक-दो साल साथ रहती हैं और फिर पुरुषों पर बलात्कार जैसे गंभीर आरोप लगाकर मामला दर्ज करवाती हैं।’

उन्होंने आगे कहा, ‘ झूठे गंभीर आरोप लगाने से पहले ये एक बार नहीं सोचती कि इसकी वजह से एक शख्स की जिंदगी बर्बाद हो सकती है। मेरा मानना है कि यह कानून ही गलत है।देश में पश्चिमी सभ्यता की हवा चल रही है, जिसमें सब बह रहे हैं. ऐसी चीजों पर तुरंत रोक लगाने की जरूरत है।’

आजमी ने पुणे में आत्महत्या करने वाली पूजा चव्हाण और महाराष्ट्र के एक मंत्री के संबंधों के बारे में बात करते हुए ये सारी बाते कही। एसपी नेता के इस बयान की अब काफी आलोचना हो रही है।

बता दें 2 साल की पूजा चव्हाण बीड जिले के परली की रहने वाली थी। वे हाल ही में पुणे इंग्लिश स्पीकिंग का कोर्स करने आईं थी। बीते रविवार को पूजा ने आत्महत्या कर ली थी। कई लोगों का दावा है कि पूजा एक मंत्री के साथ प्रेम करती थी। उन्हीं चक्कर में उन्होंने ये कदम उठाया। हालांकि अभी इस बात की पुष्टी नहीं हुई है।

Published on:
17 Feb 2021 10:00 pm
Also Read
View All