15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सपा ने बाइक कंधों पर उठाकर किया पेट्रोल-डीजल पर मंहगाई का विरोध, दी विरोध प्रदर्शन की चेतावनी

- एक साल में करीब 88 बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम
less than 1 minute read
Google source verification
1_9.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
कन्नौज. पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार हो रही वृद्धि को लेकर सपा ने कलेक्ट्रेट परिसर में विरोध प्रदर्शन करते हुए जमकर हंगामा काटा। सपा कार्यकर्ताओं ने बाइक को कंधों पर लेकर विरोध जताया। सपाईयों ने लगातार बढ़ रही मंहगाई पर अंकुश लगाने की मांग की। विरोध प्रदर्शन के बाद सपाईयों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। मंहगाई पर अंकुश न लगने पर सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी।

कन्नौज क्षेत्र के सपा जिलाध्यक्ष कलीम खां की अगुवाई में सपा विधायक सदर अनिल दोहरे, पूर्व विधायक छिबरामऊ अरविंद दोहरे, पूर्व ब्लॉक प्रमुख नबाव सिंह यादव, रामवीर कठेरिया, हसीब हसन, अमित मिश्रा, सतेंद्र यादव, राजेश पाल समेत दर्जनों कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। सपाईयों ने बढ़ती मंहगाई को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बाइक को कंधों पर उठाकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी। बाद में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम गौरव शुक्ला को दिया।

कहा कि केंद्र सरकार मनमाने तरीके से पेट्रोल-डीजल व गैस के दाम बढ़ाने में जुटी है। कोरोना महामारी से जूझ रही जनता मंहगाई के बोझ के तले दबी जा रही है। लगातार पेट्रोल डीजल व गैस के दामों में हो रही रही वृद्धि जनता की कमर तोड़ रही है। बढ़ती मंहगाई ने घरों का बजट बिगाड़ दिया है। सपाईयों ने आरोप लगाया है कि सरकार ने एक साल में करीब 88 बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए है। 2014 में जो सिलेंडर 400 का मिलता था आज वह 800 रुपए का मिल रहा है। मंहगाई की वजह से आम आदमी परेशान है।

बड़ी खबरें

View All

कन्नौज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग