विविध भारत

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सेशल्स को सौंपा डॉर्नियर एयरक्राफ्ट

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सेशल्स की समुद्री ताकत को बढ़ाते हुए सेशल्स के राष्ट्रपति को डॉर्नियर एयरक्राफ्ट सौंपा है।
2 min read
• •
Updated: 26 Jun 2018, 1:55 PM IST
sushma
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सेशल्स को सौंपा डॉर्नियर एयरक्राफ्ट

नई दिल्ली। सेशल्स के राष्ट्रपति डैनी फाॅरे छह दिवसीय भारत दौरे पर दिल्ली में हैं। बता दें कि सेशल्स और भारत के बीच अभी तक कई समझौते हो चुके हैं।

रक्षा मामलों पर भी मंगलवार को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सेशल्स की समुद्री ताकत को बढ़ाते हुए सेशल्स के राष्ट्रपति को डॉर्नियर एयरक्राफ्ट सौंपा है। सुषमा स्वराज ने दिल्ली में पालम टेक्निकल एरिया में राष्ट्रपति डैनी फौरे को ये एयरक्राफ्ट दिया।

दोनों के बीच बैठक हुई और कई मामलों पर लंबी बातचीत भी हुई। बैठक में सुषमा स्वराज ने कहा कि दोनों देशों के बीच मधुर संबंध हैं। सुरक्षा मामले में भी भारत हमेशा से ही सेशल्स के साथ खड़ा है, यहां तक की सेशल्स की सुरक्षा के लिए नियमित रूप भारतीय नौसेना के जहाजों को तैनात किया जाता है।

बता दें कि इससे पहले सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सेशल्स के राष्ट्रपति डैनी फॉरे की बैठक के बाद दोनों देशों ने छह समझौतों पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान फॉरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता की जमकर प्रशंसा की और उनके सुरक्षा और डिफेंस समझौतों के तरीकों को भी सराहा।

इसी क्रम में भारत ने सेशल्स को समुद्री सुरक्षा क्षमता बढ़ाने के लिए 10 करोड़ डालर कर्ज देने की भी घोषणा की। रक्षा और सुरक्षा क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर प्रमुखता से विचार करते हुए आईलैंड में नौसैनिक अड्डा बनाने की परियोजना पर साथ मिलकर काम करने की भी सहमति जतायी गई।

सोमवार को पीएम ने साझा बयान में कहा, ये बैठक हमारी घनिष्ठ सैनिक और रक्षा मामलों की भागीदारी के लिए हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं। पीएम ने कहा कि जून 1976 में सेशल्स स्वतंत्र हुआ था, जिसके बाद से हम दोनों लोकतांत्रिक देशों के बीच विशेष संबंध रहे हैं।

Updated on:
26 Jun 2018, 1:55 PM IST
Published on: