10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत और सेशेल्स के बीच दोस्‍ती का आठवां संयुक्त सैन्य अभ्यास

भारत और सेशल्स के बीच 2001 से जारी है संयुक्त सैन्य अभ्यास का सिलसिला।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 4 Mar 2018, 2:36 PM IST

Joint exercise

नई दिल्ली. हाल ही में भारत और सेशल्‍स के बीच आठवां संयुक्‍त सैन्‍य अभ्‍यास जारी है। इसमें भारतीय उच्चायुक्त डॉ औसफ सईद और सेशेल्स लोक सुरक्षा बल के उप प्रमुख कर्नल क्लिफोर्ड रोजलिन संयुक्त सैन्य अभ्यास लैमिटी में शामिल हुए। सेशेल्स की स्थानीय भाषा में लैमिटी को क्रियोल कहा जाता है। इसका मतलब दोस्ती होता है । यह अभ्यास दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय अभ्यासों की श्रृंखला की ये आठवीं कड़ी है। भारत और सेशल्स के बीच साल 2001 से संयुक्त सैन्य अभ्यास का आयोजन होता रहा है। इसका मकसद दोनों देशों की सेनाओं के बीच सैन्य सहयोग और अंतर-क्षमता को बढावा देना है। इसके अलावा सैन्‍य सहयोग के क्षेत्र में बेहतर तालमेल और आपसी सहयोग पर जोर देना है। ताकि सामरिक दृष्टि से भी दोनों देशों के बीच में संबंधों को मजबूती मिले। साथ ही क्षेत्र में शांति और सामरिक संतुलन को बढावा मिले। यूएन चार्टर के तहत होने वाला यह अभ्‍यास अर्द्ध शहरी इलाकों में आतंकवाद विरोधी आपरेशनों का संचालन जारी रखना है। इससे पहले सातवां संयुक्त सैन्य अभ्यास 2016 में किया गया था।