विविध भारत

लॉकडाउन-4: बिना मास्क घर से बाहर घूम रहे थे लोग, पुलिस ने वसूला 59800 का जुर्माना

बिना Mask के घरों से बाहर घूम रहे थे लोग TamilNadu Police ने लोगों से वसूला 59800 का जुर्माना

less than 1 minute read
बिना मास्क घूम रहे लोगों के खिलाफ पुलिस ने काटा जुर्माना

नई दिल्ली। कोरोना वायरस ( Coronavirus ) के बढ़ते खतरे के बीच केंद्र ( Central Govt ) और राज्य सरकार ने लोगों को बाहर निकलने की अनुमित जरूर दी है, लेकिन सामाजिक दूरी और मास्क जैसी शर्तों के साथ। बाजवूद इसके लोग अभी भी सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन का सख्ती से पालन नहीं कर रहे हैं। लिहाजा पुलिस ने सड़कों पर बिना मास्क लगाए घूम रहे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की।

मामला देश के दक्षिण राज्य तमिलनाडु ( Tamilnadu ) का है। जहां पुलिस ने मास्क के बिना सड़कों पर घूम रहे लोगों पर जुर्माना लगाया।

मदुरै ( madurai ) में इलाके में बिना मास्क ( Mask ) पहने अपने घरों से बाहर निकले 502 लोगों पर कुल 59,800 रुपये का जुर्माना ( panalty ) लगाया गया। खुद मदुरै जिला प्रशासन ने ये जानकारी साझा की।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जुर्माना वसूले जाने के बाद लोगों को घर से निकलते समय मास्क जैसे नियमों के सख्ती से पालन करने की आदत बढ़ेगी।

आपको बता दें कि देशभर में कोरोना वायरस लगातार बढ़ता जा रहा है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 5,609 नए मामले सामने आए हैं।

इतना ही नहीं 132 लोगों की इस घातक वायरस की वजह से जान चली गई। देशभर में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 1 लाख के पार पहुंच चुकी है।

Published on:
21 May 2020 04:27 pm
Also Read
View All
Farmer Died: तेज आंधी-बारिश में गिरा पुआल से भरा लकड़ी का मचान, दबकर मर गया नीचे बैठा किसान, नहीं मानी बात

Indian Railway News: बौरीडांड़ जंक्शन से सूरजपुर तक रेल लाइन दोहरीकरण, अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन समेत चलती हैं ये 6 गाडिय़ां, MCB के 9 गांवों की जमीन अधिग्रहित

Panchayat By-Election 2026: यहां 3 दिन में बिके मात्र 2 नामांकन फॉर्म, ज्यादा पंच निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद

Commits Suicide: गर्मी में बंद पड़े स्कूल में महिला की फांसी पर लटकती मिली लाश, KYC कराने निकली थी घर से

Underground Electrification: शहर के देवीगंज और सदर रोड में होगा अंडरग्राउंड विद्युतीकरण, हटेंगे पुराने बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर