विविध भारत

शादी से तलाक तक! सोशल मीडिया पर छाई तेज प्रताप की पोस्ट, पत्नी ऐश्वर्या के लिखी थी यह बात

बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप की तलाक की अर्जी के बाद लालू परिवार में घमासान मचा है। हालांकि पूरा परिवार तेज प्रताप को समझाने-बुझाने में जुटा है।

2 min read
Nov 07, 2018
Tej partap yadav
शादी से तलाक तक! सोशल मीडिया पर छाई तेज प्रताप की पोस्ट, पत्नी ऐश्वर्या के लिखी थी यह बात

नई दिल्ली। बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप की तलाक की अर्जी के बाद लालू परिवार में घमासान मचा है। हालांकि पूरा परिवार तेज प्रताप को समझाने-बुझाने में जुटा है। राज अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने बेटे के इस फैसले पर सख्त नाराजगी जताई है। लेकिन तेज प्रताप हैं कि मानने को तैयार नहीं हैं। वहीं, इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर तेज प्रताप की मंगनी, मेंहदी की रस्म और शादी की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। यहां तक कि तेज प्रताप ने भी खुद सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें अपलोड की थी। यहां चौंकाने वाली बात यह है कि जिस ऐश्वर्या के लिए उन्होंने कभी चाहत भरी शायरी और पोस्ट शेयर की थी, आज उसी से वो तलाक लेने पर अड़े हैं। आपको बता दें कि अपनी सगाई के बाद तेजप्रताप ने खास रोमांटिक अंदाज में पत्नी एेश्वर्या की तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की थी। यही नहीं इसके साथ ही उन्होंने ऐश्वर्या के लिए गाने की लाइन लिखी थी-आज से तेरी सारी....। हालांकि विवाद के तेजप्रताप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स वो सभी तस्वीरें हटा ली हैं।

यही नहीं तेज प्रताप यादव ने शादी के दूसरे ही दिन पत्नी ऐश्वर्या को साइकिल पर बैठाकर घुमाया था। सोशल मीडिया पर तेज प्रताप और ऐश्वर्या का साइकिल वाला फोटो खूब वायरल हुआ था। यही नहीं तेज प्रताप की शादी भी लोगों के बीच लंबे समय तक आकर्षण का केंद्र रही थी। अब जबकि इन बातों को 5 माह से अधिक का भी समय नहीं हुआ है, बावजूद इसके दोनों के बीच का विवाद इतना बढ़ गया है कि नौबत तलाक तक पहुंच गई हैं। आपको बता दें कि तेज प्रताप यादव ने पिछले दिनों एक स्थानीय अदालत में पत्नी ऐश्वर्या से तलाक की अर्जी है। अर्जी में तेज प्रताप की ओर से कहा गया है कि उसका पत्नी ऐश्वर्या के साथ तालमेल नहीं बैठ रहा है और अब वो अधिक दिनों तक एक साथ नहीं रह सकते। कोर्ट से अलगाव की मांग करते हुए तेज प्रताप ने कहा कि शादी के बाद से ही उन दोनों के बीच बन नहीं पा रही है।

वहीं, तेज प्रताप ने अर्जी में लिखा है ऐश्वर्या अपने पिता चंद्रिका राय को छपरा लोकसभा सीट से टिकट दिलवाने का दबाव बना रही थी। ऐश्वर्या का कहना था कि अगर उसके पिता को टिकट नहीं मिल सकता तो इस शादी का फायदा ही क्या?

Published on:
07 Nov 2018 10:09 am
Also Read
View All
Snake Bite Case: 10 वर्षीय बच्चे को सांप ने डसा, डॉक्टरों ने डेढ़ घंटे तक नहीं किया इलाज, हालत बिगड़ी तो कहा- यहां से ले जाओ

Ambikapur Car Accident Video: नेशनल हाइवे पर खड़े ट्रक से जा भिड़ी तेज रफ्तार कार, उड़े परखच्चे, 1 युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Fertilizer scam in Koria: सोसायटी मैनेजर की एक और करतूत, 115 किसानों को कागजों में बांट दिया खाद, जबकि गोदाम था सील

MCB Hospital News: रेफर करने के 6 घंटे बाद आई एंबुलेंस, महिला की मौत, CMHO और सुप्रीटेंडेंट बोले- हमें तो पता ही नहीं है

Pre BEd Entrance Exam Rules: प्री-बीएड और बीएससी नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम 11 को, व्यापमं के हैं सख्त नियम, चप्पल में देनी होगी परीक्षा, ये चीजें बैन