विविध भारत

तेलंगाना CM राव का दावा- अगस्त तक बन जाएगी कोरोना की वैक्सीन, PM मोदी दी जानकारी

तेलंगाना के CM चंद्रशेखर राव का दावा- अगस्त तक कोरोना की वैक्सीन हो जाएगी तैयार PM मोदी को बताया कि हैदराबाद में चल रही कोविड-19 की वैक्सीन को बनाने की प्रकिया

2 min read
May 12, 2020
तेलंगाना CM राव का दावा- अगस्त तक बन जाएगी कोरोना की वैक्सीन, PM मोदी दी जानकारी

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस ( Coronavirus ) के बढ़ते मरीजों के बीच तेलंगाना ( Telangana ) के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ( CM Chandra shekhar rao ) ने दावा किया है देश में अगस्त तक कोरोना वायरस की वैक्सीन ( Coronavirus vaccine ) तैयार हो जाएगी।

उन्होंन कहा हैदराबाद में कोविड-19 ( COVID-19 ) की वैक्सीन को बनाने की प्रकिया चल रही है। मुख्यमंत्री राव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) को बताया कि वैक्सीन का निर्माण जुलाई-अगस्त तक कर लिया जाएगा।

सोमवार को वीडियो कॉंफ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा में सीएम राव ने प्रधानमंत्री को राज्य में कोरोना संक्रमण की मौजूदा स्थिति से भी अवगत कराया।

तेलंगाना मुख्यमंत्री कार्यालय ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि सीएम राव ने पीएम मोदी को कोरोना वायरस को तैयार करने को लेकर किए जा रहे प्रयासों से अवगत कराया।

राव ने कहा कि इस बाद की प्रबल संभावना है कि कोरोना वायरस की वैक्सीन हमारे देश में ही तैयार कर ली जाएगी।

उन्होंने कहा कि राजधानी हैदराबाद में फार्मास्यूटिकल कंपनियां इसके लिए जी जान से जुटी हैं। उन्होंने कहा कि वैक्सीन के बनते ही देश में कोरोना संक्रमण पर काबू कर लिया जाएगा।

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को एक बार फिर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत की।

इस दौरान प्रधानमंत्री ने राज्यों में कोरोना वायरस की मौजूदा हालात के बारे में जानकारी ली।

इसके साथ ही 17 मई को खत्म हो रही लॉकडाउन की समय सीमा के बाद की स्थितियों को लेकर भी चर्चा की।

ये भी पढ़ें

बम धमाके से दहल उठी जफरवाली गली, चपेट में आने से पांच लोग जख्मी
Updated on:
12 May 2020 05:01 pm
Published on:
12 May 2020 04:55 pm
Also Read
View All
Farmer Died: तेज आंधी-बारिश में गिरा पुआल से भरा लकड़ी का मचान, दबकर मर गया नीचे बैठा किसान, नहीं मानी बात

Indian Railway News: बौरीडांड़ जंक्शन से सूरजपुर तक रेल लाइन दोहरीकरण, अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन समेत चलती हैं ये 6 गाडिय़ां, MCB के 9 गांवों की जमीन अधिग्रहित

Panchayat By-Election 2026: यहां 3 दिन में बिके मात्र 2 नामांकन फॉर्म, ज्यादा पंच निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद

Commits Suicide: गर्मी में बंद पड़े स्कूल में महिला की फांसी पर लटकती मिली लाश, KYC कराने निकली थी घर से

Underground Electrification: शहर के देवीगंज और सदर रोड में होगा अंडरग्राउंड विद्युतीकरण, हटेंगे पुराने बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर