26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत को दहलाने के लिए साथ आए लश्कर और दाऊद, साजिश में पाकिस्तान का हाथ

भारत के खिलाफ लश्कर ने अंडरवर्ल्‍ड डॉन दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) से हाथ मिलाया दाऊद के साथ मिलकर भारत में मुंबई में आतंकी हमले जैसी ही कोई साजिश रच रहा लश्कर
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 11 May 2020, 7:59 PM IST

भारत को दहलाने के लिए साथ आए लश्कर और दाऊद, साजिश में पाकिस्तान का हाथ

भारत को दहलाने के लिए साथ आए लश्कर और दाऊद, साजिश में पाकिस्तान का हाथ

नई दिल्‍ली। एक ओर जहां पूरी दुनिया पर कोरोना महामारी से जूझ रही है, वहीं पाकिस्तान ( Pakistan ) समर्थित कुछ आतंकी संगठन अब भी अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला खूंखार आतंकी संगठन लश्‍कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-Taiba) से जुड़ा है। भारत के खिलाफ नई-नई साजिश बना रहे लश्कर ने इस बार अंडरवर्ल्‍ड डॉन दाऊद इब्राहिम ( Dawood Ibrahim ) से हाथ मिलाया है। इंटेलिजेंस सूत्रों से जानकारी मिली है कि लश्कर दाऊद के साथ मिलकर भारत में मुंबई में आतंकी हमले जैसी ही कोई साजिश रच रहा है। इस साजिश में उसका साथ पाकिस्‍तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI ) दे रही है।

दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा शरजील इमाम, निचली अदालत के आदेश दी चुनौती

सूत्रों के अनुसार दाऊद इब्राहिम फिलहाल पाकिस्‍तान में छिपा है। इस बीच वह अपने इस्लामाबाद स्थित फार्महाउस पर नजर आया है। जानकारी के अनुसार अपने फार्महाउस पर वह लश्कर के टॉप कमांडरों के साथ और आईएसआई के अधिकारियों से मिला है। आपको बता दें कि इस्लामाबाद में दाऊद इब्राहिम का घर वहां के पूर्व राष्‍ट्रपति परवेज मुशर्रफ के घर के बिल्कुल नजदीक है। इंटेलिजेंस सूत्रों से मिले इनपुट के अनुसार लश्कर का प्लान समुद के रास्ते महाराष्ट्र और गुजरात में हथियारों की बड़ी खेप भेजना है। इनपुट में यह भी जानकारी मिली है कि पाक खुफिया एजेंसी के निशाने पर फिलहाल भारत के महानगर हैं।

मुख्यमंत्रियों से बोले पीएम कोरोना से गांवों को बचाना होगा, जानें मीटिंग की 10 बड़ी बातें

जानकारी के अनुसार चूंकि भारत सरकार का इस समय पूरा ध्यान कोरोना वायरस पर केंद्रित है। ऐसे में आईएसआई मौके का फायदा उठाकर भारत के कुछ शहरों को दहलाना चाहता ही। खुफिया सूत्रों से जानकारी मिली है कि लश्कर दूसरे शीर्ष आतंकी अब्दुल रहमान मक्की ने कराची में जाकर दाऊद इब्राहिम से मुलाकात की और आगे का प्लान बनाया।