विविध भारत

दिल्ली हिंसाः करावल नगर के कुछ इलाकों में बढ़ा तनाव, पुलिस बल के साथ दमकल की गाडियां तैनात

Delhi Violence के बीच करावल नगर से आई बड़ी खबर कुछ इलाकों में बढ़ गया तनाव, भारी पुलिस बल तैनात दमकल की तीन गाड़ियां भी मौके पर पहुंचीं
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Feb 2020, 4:43 PM IST
delhi violence
दिल्ली के करावल नगर में तनाव

नई दिल्ली। दिल्ली ( Delhi ) के करावल नगर ( Karawal Nagar ) से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां बीते दिनों हुई हिंसक घटनाओं के बाद शनिवार को एक बार फिर कुछ इलाकों में तनाव बढ़ने की जानकारी मिल रही है। बढ़ते तनाव को देखते हुए यहां बड़ी संख्या में पुलिस बल ( Police Force ) तैनात कर दिया गया है। यही नहीं दमकल की तीन गाड़ियां पर मौके पर पहुंची हैं।

पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। मौके पर पहुंचे अधिकारी वहां मौजूद लोगों को समझा भी रहे हैं।

दरअल दिल्ली में पिछले दिनों हुई हिंसा के बाद अब तक 42 लोगों की जान जा चुकी हैं जबकि 200 से ज्यादा लोग जख्मी बताए जा रहे हैं।

ऐसे में करावल नगर में हुए तनाव ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। पत्रिका संवाददाता अनुराग मिश्रा भी मौके पर मौजूद हैं। अनुराग ने बताया फिलहाल करावल नगर इलाके में किस तरह का माहौल।

वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। किसी भी तरह की अनहोनी से बचने के लिए यहां पर फायरब्रिगेड की गाड़ियां तैनात कर दी गई है।

Updated on:
29 Feb 2020, 4:43 PM IST
Published on: