विविध भारत

कश्मीर: खड़े ट्रक से जा टकराई अमरनाथ यात्रियों की बस, 13 श्रद्धालु घायल

सड़क दुर्घटना में घायल 13 श्रद्धालुओं को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
2 min read
• •
Updated: 12 Jul 2018, 9:18 AM IST
Amarnath pilgrims
कश्मीर: खड़े ट्रक से जा टकराई अमरनाथ यात्रियों की बस, 13 श्रद्धालु घायल

नई दिल्ली। कश्मीर के उधमपुर में अमरनाथ यात्रियों के घायल होने की खबर सामने आई है। सड़क दुर्घटना में घायल 13 श्रद्धालुओं को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार दुर्घटना उस समय हुई जब श्रद्धालुओं से भरी एक मिनी बस बिरमा ब्रिज के पास खड़े एक ट्रक से जा टकराई। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।

सभी श्रद्धालु उत्तर-प्रदेश के रहने वाले

उधमपुर पुलिस-प्रशासन के अनुसार सभी घायल श्रद्धालुओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की हालत खतरे से बाहर है और उनका उपचार चल रहा है। उधमपुर से सांसद जितेंद्र सिंह के अनुसार घायलों में से अधिकांश श्रद्धालु उत्तर प्रदेश के झांसी और उसकी आसपास के इलाकों से हैं। आपको बता दें कि इससे पहले जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले के जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर बुधवार को एक दुर्घटना में राजस्थान की रहने वाली एक अमरनाथ तीर्थयात्री की मौत हो गई थी,जबकि दो अन्य घायल हो गए थे।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक कार अवंतीपोरा जिले में एक स्कूल बस से टकरा गई। दुर्घटना में घायल तीन तीर्थयात्रियों में जयपुर की सविता देवी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इससे पहले जम्मू एवं कश्मीर के कुलगाम जिले में एक सड़क दुर्घटना में पंजाब के दो अमरनाथ यात्रियों की मौत हो गई थी, जबकि छह अन्य घायल हो गए थे। यह दुर्घटना तब हुई, जब श्रद्धालुओं को ले जा रहा वाहन अनियंत्रित होकर काजीगुंड क्षेत्र में जम्मू एवं कश्मीर राजमार्ग पर पलट गया था। वाहन चालक द्वारा वाहन से नियंत्रण खोने की वजह से यह दुर्घटना हुई। पुलिस ने मृतकों की पहचान लुधियान के गौरव ब्रार और विनोद कुमार के रूप में की।

Published on:
Also Read
View All
डाकोर मंदिर में वीआइपी कल्चर के विरोध में ट्रस्टी का घेराव

गुजरात का सोलर विलेज बना खेड़ा जिले का सुकी गांव, 78 घरों में लगे सोलर पैनल, बिजली बिल हुआ शून्य

अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के ऊपर से गुजरेगी देश की पहली बुलेट ट्रेन, रेल राज्यमंत्री वी. सोमन्ना ने अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों एवं निर्माणाधीन बुलेट ट्रेन स्टेशन का किया निरीक्षण

Kabra Elephant Rescue: 19 लोगों की जान ले चुके कबरा हाथी को चौथे दिन भी नहीं किया जा सका ट्रैंकुलाइज, मायूस होकर लौटी टीम

Ambikapur News: नाबालिग बेटी ने मां से कहा- मैं मंदिर जा रही हूं, कुछ देर बाद ही सहेली का आया फोन, सुनकर मच गया हडक़ंप, चली गई जान