केजरीवाल ने सवाल खड़ा करते हुए लिखा है कि पिछले चार सालों में कुछ बदला है क्या? बता दें कि एचआरडी मिनिस्ट्री ने हाल ही में ‘इंस्टीट्यूसंस ऑफ एमिनेंस’ की लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में रिलायंस फाउंडेशन के प्रस्तावित जियो इंस्टीट्यूट को भी रखा गया था। मिनिस्ट्री के इस कदम की यशवंत सिन्हा ने खूब खिंचाई की थी। केंद्र पर निशाना साधते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ट्वीट किया था, ‘जियो इंस्टीट्यूट की अभी तक अस्तित्व में भी नहीं है और इसे एमिनेंस का टैग दे दिया। इसके साथ ही उन्होंने जियो इंस्टीट्यूट मामले पर तंज कसते हुए कहा कि मुकेश अंबानी होने का यही महत्व है।