नई दिल्ली। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के निराले अंदाज का तो हर कोई दीवाना है, लेकिन उनके बड़े बेटे तेज प्रताप भी उनसे कम नहीं हैं। बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव को इन दिनों ऐसे अंदाज में देखा जा रहा है, जिसको देखकर लोग उनकी तुलना उनके पिता लालू से करने लगे हैं। दरअसल, तेज प्रताप अपने विधानसभा क्षेत्र महुआ का लगातार दौरा कर रहे हैं। खबर तो यह है कि भाई तेजस्वी से मनमुटाव होने के बाद तेज प्रताप ने जनसंपर्क अभियान शुरू किया है।