पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी शुरुआत में समारोह स्थल पर नहीं दिखी। हालांकि पार्टी के उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह, जगदानंद सिंह, प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे, अब्दुल बारिकी समेत सभी वरिष्ठ नेता समारोह में मौजूद थे। समारोह में तेजस्वी और तेजप्रताप यादव के एकसाथ शामिल होते ही दोनों के बीच मतभेदों को लगाए जा रहे सारे कयासों पर सिरे से पानी फिर गया। एक दिन पहले तक तक तेजप्रताप यादव को लेकर तरह तरह के कयास लगाए जा रहे थे और विरोधी दलों के नेताओं को लालू परिवार की आलोचना का मुद्दा भी मिल रहा था लेकिन दोनों भाइयों की समारोह में एक साथ मौजूदगी से सारे कयास हवा हो गए।