बता दें कि इससे पहले विदेश में फंसी एक भारतीय युवती ने तेवर दिखाए थे। महिला द्वारा बोली गई अभद्र भाषा के बाद सुषमा को खुद कहना पड़ा कि आज कल उनका मंत्रालय कड़वी बातें ही सुन रहा है। दरअसल, सोमवार को एक इंडियन पैसेंजर का प्लेन में चढ़ने से पहले पासपोर्ट घर पर छूट गया था। पासपोर्ट न होने के चलते इंडोनेशिया एयरपोर्ट पर उसको रोक लिया, जिसकी वजह से वह बाली एयरपोर्ट पर ही फंस रह गई।