बता दें कि इससे पहले 30 जून को सड़क हादसे में तीन अमरनाथ श्रद्धालु घायल हुए । गांदरबल जिले में शनिवार को सड़क दुर्घटना में अमरनाथ यात्रा पर जा रहे तीन श्रद्धालु राजेश कुमार, मनेश कुमार और करण अग्रवाल जख्मी हो गए थे। जिले के सुंबाल इलाके में उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी । उल्लेखनीय है कि खराब मौसम के चलते यात्रा का बार-बार रोका गया है। 8 जुलाई को भी अमरनाथ यात्रा स्थगित कर दी गई। जम्मू बेस शिविर से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा पिछले कई दिनों से लगातार स्थगित की जा रही है। तीर्थयात्रियों ने इस बारे में कहा कि उन्हें अधिकारियों की तरफ से ये सूचना मिली है कि इसके पीछे का कारण खराब मौसम है।