नई दिल्ली। राजधानी के बुराड़ी में फंदे पर लटके मिले एक ही परिवार के 11 लोगों का मामला पूरे देश के लिए एक पहेली बन कर रह गया है। लोगों को जहां इस घटना के खुलासे का बेसब्री से इंतजार है, वहीं इस प्रकरण में हर रोज नई-नई बातें निकल सामने आ रही हैं। दिल्ली पुलिस ने घटना से जुड़ी कुछ ऐसी ही बता का खुलासा किया। दरअसल, एक अज्ञात शख्स ने पुलिस को चिट्ठी लिख कर भाटिया परिवार के किसी तांत्रिक से जुड़े होने की बात बताई है। इस अनामी चिट्ठी को इसलिए भी अहम माना जा रहा है, क्योंकि 10 दिनों की कड़ी मशक्कत के बावजूद पुलिस को अभी तक इस मामले में किसी बाहरी व्यक्ति या तांत्रिक से जुड़ा होने का कोई सबूत नहीं मिला है।