सामने आए दो और नए सीसीटीवी फुटेज के छानबीन के दौरान क्राइम ब्रांच के हाथ 20 जून का एक सीसीटीवी फुटेज लगा है। जिसमें संत नगर मेन मार्केट की एक दुकान से घर की दोनों लड़कियां नीतू और मोनू दुपट्टा खरीदती हुई दिख रही हैं। पुलिस का कहना है कि भुवनेश के गले में जो दुपट्टा मिला था, उसे उसकी बेटियां ही खरीदकर लाई थी। वहीं, दूसरी फुटेज 30 जून की शाम की है। इस दिन इसी मार्केट से नीतू, ध्रुव और शिवम को एक दुकान पर ले जाकर दो जोड़ी स्कूल के जूते दिलवाए थे। जूते का 800 रुपये का बिल बना था, जिसमें 500 रुपये देकर नीतू ने 300 रुपये बाद में देने की बात कही थी। दोनों ही फुटेज दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। फिलहाल, पुलिस ने दोनों फुटेज को कब्जे में ले लिया है और उसकी छानबीन शुरू कर दी है।