विविध भारत

ISIS से लिंक के आरोप में गिरफ्तार कश्मीरी कपल की ये है पूरी कहानी, परेशान परिवार को है कानूनी राह की तलाश

Jammu-Kashmir पुलिस को कपल के खिलाफ नहीं मिला कोई आपराधिक रिकाॅर्ड  Startup Founder और MBA डिग्रीधारी है कश्मीरी कपल घाटी में Internet बंद होने के बाद दिल्ली नौकरी करने आया था कपल

2 min read

नई दिल्ली। अगर्र ISIS से लिंक रखने के आरोप में गिरफ्तार एक कश्मीरी कपल ( Kashmiri Couple ) के परिजनों की बात माने तो उनकी कहानी कुछ और ही है। जबकि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ( Delhi Police ) का इस कपल पर आरोप है कि आईएसआईएस से खुरासन मॉड्यूल ( Khorasan Module ) से इनका संबंध है।

पुलिस का दावा है कि उनके पास से आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ है। आरोपी कपल के परिजनों का दावा है कि जहांजेब सामी और पत्नी हिना वानी ( Jahanjeb Vani and Hina Vani ) मोदी सरकार ( Modi Government ) के स्टार्टअप का समर्थक है।

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के हत्थे चढ़ा जहांजेब सामी वानी की बहन का दावा है कि उनका भाई स्टार्टअप फाउंडर ( Startup Founder ) है। उसका आतंकवादी संगठनों से कोई लेना देना नहीं है। सामी वानी की बहन ने यह भी कहा कि कश्मीर में इंटरनेट बंद होने के बाद उनके भाई को अपना काम चलाने के लिए दिल्ली जाना पड़ा।

सामी की बहन सहरीश ( Sahreesh ) कहती हैं कि मेरे भाई को कोई पुराना पुलिस रिकाॅर्ड या चरमपंथी रुझान नहीं है। दूसरे मुसलमानों की तरह मेरे भाई और भाभी भी कुरान और अन्य धार्मिक किताबें पढ़ते हैं। ये आपत्तिजनक किताब कैसे हो गई? उनका जांच एजेंसियों से सवाल है क्या धार्मिक साहित्य पढ़ना भी अपराध है?

जहांजेब की बहन बताती हैं कि पिछले साल 5 अगस्त को घाटी में इंटरनेट बैन ( Internet Ban ) के बाद उनके भाई को अपना स्टार्टअप बंद करना पड़ा। एक आईटी कंपनी में नौकरी करनी पड़ी। सेहरीश कहती हैं कि आखिरी बार जब मेरी बात हुई थी तो मेरे भाई और भाभी ने कहा कि अब जम्मू-कश्मीर में इंटरनेट चालू हो गया है तो वे लौटने की तैयारी में हैं। सहरीश का दावा है कि 6 अक्टूबर को जहांजेब और हिना की शादी हुई और वे 26 अक्टूबर से दिल्ली में रहने लगे। जिस कंपनी में ये लोग काम करते हैं उसी ने इनके रहने का इंतजाम किया।

जहांजेब के पड़ोसियों ने यह भी कहा कि उन्हें कभी ऐसा नहीं लगा कि जहांजेब का आतंकियों से कोई लिंक है। फिलहाल जहांजेब के पिता सामी वानी और उनके ससुर अहमद बेग कानूनी रास्ते की तलाश में हैं।

इस बारे में जम्मू-कश्मीर पुलिस ( Jammu-Kashmir Police ) का कहना है कि अभी तक जहांजेब वानी और हिना के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला है जिससे साबित हो कि घाटी में उन्होंने कोई गैरकानूनी गतिविधि की हो। इस बारे में श्रीनगर के एसएसपी हसीब मुगल ने कहा है कि फिलहाल जानकारी जुटाई जा रही है।

Updated on:
12 Mar 2020 11:30 am
Published on:
12 Mar 2020 11:29 am
Also Read
View All
Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग

Big incident in hospital: संकल्प हॉस्पिटल पर दर्ज होगा गैर इरादतन हत्या का मामला! जनरेटर में दुपट्टा फंसने से महिला गार्ड की हुई है मौत